Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL Match Abandon Reason: सिर्फ बारिश ही नहीं… इन 5 कारणों से भी रद्द हो सकते हैं आईपीएल मैच, आप शायद ही जानते होंगे

IPL Match Abandon Reason: सिर्फ बारिश ही नहीं… इन 5 कारणों से भी रद्द हो सकते हैं आईपीएल मैच, आप शायद ही जानते होंगे

IPL Match Abandon Reasons: आईपीएल मैच रद्द होने का बारिश सबसे सामान्य कारण जरूर है, लेकिन इसके अलावा भी कई बड़े कारण हैं जिनकी वजह से मैच नहीं हो पाता. आइए जानते हैं वे 5 कारण जिनसे आईपीएल मैच रद्द किया जा सकता है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-30 13:57:21

Mobile Ads 1x1

IPL Match Abandon Reasons: कई बार आपने सुना होगा कि आईपीएल का कोई मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. लेकिन आप ये शायद नहीं जानते होंगे कि आईपीएल के मैच बारिश से ही नहीं बल्कि कई वजहों से रद्द हो सकते हैं. कई अन्य परिस्थितियों में भी मुकाबला रद्द या स्थगित किया जा सकता है. बारिश सबसे सामान्य कारण जरूर है, लेकिन इसके अलावा भी कई बड़े कारण हैं जिनकी वजह से मैच नहीं हो पाता. आइए जानते हैं वे 5 कारण जिनसे आईपीएल मैच रद्द किया जा सकता है.

बारिश और गीला आउटफील्ड मैच रद्द होने का सबसे आम कारण है. हालांकि बारिश रुकने के बाद भी यदि मैदान या आउटफील्ड बहुत ज्यादा गीला और फिसलन भरा हो, तो खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंपायर मैच रद्द कर सकते हैं.

खराब वायु गुणवत्ता भी अब एक महत्वपूर्ण कारण बनती जा रही है. यदि प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक हो जाए और खिलाड़ियों या दर्शकों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका हो, तो अधिकारियों के पास मैच रोकने या रद्द करने का अधिकार होता है. हाल के सालों में यह मुद्दा अधिक गंभीरता से लिया जाने लगा है.

तकनीकी खराबी भी मैच रद्द होने की वजह बन सकती है. रात के मुकाबलों में फ्लडलाइट्स का फेल होना, स्कोरबोर्ड खराब होना, ब्रॉडकास्ट सिस्टम या डीआरएस तकनीक में बड़ी समस्या आने पर खेल प्रभावित हो सकता है. यदि समस्या समय पर ठीक नहीं होती, तो मैच रद्द किया जा सकता है.

सुरक्षा खतरा या दर्शकों का उपद्रव सबसे गंभीर कारणों में शामिल है. बम की धमकी, सुरक्षा में सेंध, मैदान पर दर्शकों का घुसना, हिंसा या किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सुरक्षा समस्या होने पर मुकाबला तुरंत रोका या रद्द किया जा सकता है. खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है.

खराब या असुरक्षित पिच भी मैच रद्द होने की वजह बन सकती है. यदि पिच अत्यधिक नम हो, उसमें दरारें हों, उछाल असमान हो या उसे खेलने के लिए असुरक्षित माना जाए, तो अंपायर और मैच रेफरी मुकाबला रद्द कर सकते हैं. हालांकि, इसकी संभावा अब न के बराबर होती है क्योंकि जिस भी पिच पर मैच होता है उस पिच को तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी क्यूरेटर की होती है. 

Tags:

MORE NEWS