Live TV
Search
Home > क्रिकेट > मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी 1 महीने रहेगा मैदान से बाहर, कंधे में लगी थी चोट

मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी 1 महीने रहेगा मैदान से बाहर, कंधे में लगी थी चोट

Mitchell Santner Ruled Out: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस की हालत पहले से ही खराब है, उपर से उनके लिए एक और मुसीबत सामने आ गई है. ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) करीब एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहने की कगार पर है. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-01 17:37:46

Mobile Ads 1x1
Mitchell Santner Ruled Out: नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस की हालत पहले से ही खराब है, उपर से उनके लिए एक और मुसीबत सामने आ गई है. ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) करीब एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहने की कगार पर है. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं. 23 अप्रैल को मिचेल सैंटनर को चोट का सामना करना पड़ा था. उनके एक महीने बाहर रहने की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान में कहा गया कि सैंटनर इस हफ्ते न्यूजीलैंड वापस आ चुके हैं. हेल्थ स्पेशलिस्ट ने उन्हें एक महीवे के लिए रिहैबिलेशन की सलाह दी है. वह आयरलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भी वह हिस्सा नहीं ले पाएंगे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन बाद में किया जाएगा.”

आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट 27 मई से बेलफास्ट के स्टॉर्मॉन्ट में शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट क्रमशः लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में खेले जाएंगे.  बात करें मुंबई इंडियंस की मौजूदा हालत की तो मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को केवल 2 जीत मिली है जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में कुल 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.784 है. वह अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं. 

मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान),रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह,एएम गज़नफर,अश्वनी कुमार, मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद सलाहुद्दीन

MORE NEWS