<
Categories: क्रिकेट

PBKS vs LSG Live Streaming: श्रेयस अय्यर की पंजाब के सामने पस्त है लखनऊ! घर बैठे फ्री में ऐसे देखें लाइव मुकाबला

PBKS vs LSG Live Streaming: आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत है. मैच का समय, वेन्यू और फ्री लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें

PBKS vs LSG Live Streaming: आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स का जलवा बरकरार है. श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों की बदौलत टीम अब तक अजेय रही है. आंकड़ों पर नज़र डालें तो 2025 के सीजन से लेकर अब तक पंजाब ने अपने पिछले 11 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की है. वहीं गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में जबरदस्त वापसी कर विरोधियों को चेतावनी दे दी है.

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की राहें इस वक्त काफी मुश्किल नजर आ रही हैं. कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी की चोट और लगातार मिल रही हार ने टीम की चिंता बढ़ा दी है. लखनऊ की जीत के लिए यह बेहद जरूरी है कि मिचेल मार्श और एडेन मार्करम पावरप्ले के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी करें और टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाएं.

कब, कहाँ और कैसे देखें PBKS vs LSG का मुकाबला?

1. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मैच कब खेला जाएगा?

आईपीएल 2026 का यह 29वां मुकाबला आज यानी रविवार, 19 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा.

2. मैच कितने बजे शुरू होगा?

PBKS vs LSG का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच से ठीक आधे घंटे पहले (शाम 7:00 बजे) होगा.

3. यह मुकाबला किस स्टेडियम में आयोजित हो रहा है?

दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी.

4. टीवी पर लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

आप इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं.

5. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

एक शॉट का… विदेशी महिला से कर रहे थे बदसलूकी, वीडियो में हुए कैद, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Foreign Woman Video Police Action: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई,…

Last Updated: October 1, 2026 14:56:59 IST

IND VS WI: तीसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; गंभीर की बढ़ सकती है टेंशन

IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…

Last Updated: October 1, 2026 13:46:02 IST

Cricket Rule Changes: अब बाउंड्री पर हवा में उछलकर कैच पकड़ा तो मिलेगा नोट-आउट! 1 अक्टूबर से लागू हुए 73 नए नियम

1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…

Last Updated: October 1, 2026 13:34:16 IST