<

Mhow Gang rape: जंगल में युवती के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों पर वकीलों का फुटा गुस्सा; लात-घुसों की बरसात

Bercha Jungle Gang Rape: शनिवार को  बेरछा जंगल गैंगरेप मामले के दो आरोपियों को कोर्ट परिसर के अंदर वकीलों ने बुरी तरह पीटा. वकीलों ने पुलिस के ठीक सामने उन पर लात-घूंसों की बरसात कर दी. कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई. यह घटना महू कोर्ट में हुई.

Mhow Gangrape Case: मध्य प्रदेश के महू में, शनिवार को  बेरछा जंगल गैंगरेप मामले के दो आरोपियों को कोर्ट परिसर के अंदर वकीलों ने बुरी तरह पीटा. वकीलों ने पुलिस के ठीक सामने उन पर लात-घूंसों की बरसात कर दी. कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई. यह घटना महू कोर्ट में हुई.
वकीलों की भीड़ ने आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर लात-घूंसों की बरसात शुरू कर दी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल दिया. काफी मशक्कत के बाद, वे आरोपियों को भीड़ से निकालकर कोर्टरूम के अंदर ले जाने में कामयाब रहे. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला महू के पास स्थित बेरछा जंगल से जुड़ा है, जहां एक युवती के साथ गैंगरेप हुआ था.  पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ इंदौर से लांगचा बाबा मंदिर में दर्शन करने आई थी. दर्शन के बाद, दोनों जंगल के पास बैठे थे, तभी दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया. आरोपियों ने सबसे पहले युवती के दोस्त पर हमला किया, ताकि वह कोई विरोध न कर सके. इसके बाद, उन्होंने जंगल के अंदर युवती के साथ गैंगरेप किया. अपराध करने के बाद, आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

इंदौर ग्रामीण पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. तलाशी अभियानों, स्थानीय खुफिया जानकारी और CCTV फुटेज के आधार पर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों की पहचान महेंद्र और पिंटू के रूप में हुई है; दोनों ही मानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपने अपराध कबूल कर लिए और बताया कि वे आमतौर पर सुनसान इलाकों में लोगों को निशाना बनाते थे.

20 अप्रैल तक आरोपी हिरासत में भेजे गए

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में आरोपियों की सुनवाई थी, जहां वकीलों ने आरोपियों पर लात -घुसे चलाए. इस प्रक्रिया के दौरान पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा. इस हंगामे के बीच ही कोर्ट की कार्यवाही पूरी की गई. दोनों आरोपियों को 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर कड़ी को जोड़ने का काम कर रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Gujarat News: कपड़े लेने गई युवती के साथ दुकानदार ने की बदतमीजी, फिर साथ आई औरतों ने दिया ऐसा जवाब, Viral Video देख फटी रह जाएगी आंखें

गुजरात के जूनागढ़ में एक कपड़ों की दुकान पर एक महिला के साथ कथित तौर…

Last Updated: October 1, 2026 15:47:46 IST

बोल-सुन नहीं सकती थी, घर में अकेली रहती थी महिला; फिर कमरे में मिली लाश और बिखरा खून, क्या हुआ था?

Gaya Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक 50 वर्षीय महिला अपने घर में…

Last Updated: October 1, 2026 15:32:00 IST

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: राजपाल के साथ हुई बदतमीजी! मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में निकाले गए बाहर; आखिर क्या है सच?

Rajpal Yadav Disrespect Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में राजपाल यादव को बाहर…

Last Updated: October 1, 2026 15:23:05 IST

Gwalior News: पहले पीते हैं शराब और लेते हैं सिगरेट का कश, फिर महिलाओं को करते हैं ‘किस’…..बुरी आत्मा को भगाने वाले बाबा का Video Viral

ग्वालियर के रामाजी हिल से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर बिक्की बाबा…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:14 IST

फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू ) शिक्षा महोत्सव में JEE, NEET, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों पर 98% तक की छूट

1 से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 3 दिवसीय सेल में पीडब्ल्यू स्टोर पर…

Last Updated: October 1, 2026 15:22:22 IST

केली कुंज में अचानक बदली व्यवस्था, दीक्षा बंद और दर्शन पर रोक… शिष्य की मौत के बाद क्या हुआ?

Premanand Maharaj Keli Kunj: हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की…

Last Updated: October 1, 2026 15:53:22 IST