<
Categories: क्रिकेट

कौन हैं स्टेफनी केरशॉ? RCB बैटर से रचा चुकी शादी, टोक्यो ओलंपिक में दीं थी दिखाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी कहानी से कम नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम डेविड की पत्नी स्टेफनी केरशॉ एक इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी हैं.

Tim David Love Story: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी कहानी से कम नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टिम डेविड की पत्नी स्टेफनी केरशॉ एक इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था. टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ का रिश्ता खेल की दुनिया से ही शुरू हुआ. दोनों पेशेवर खिलाड़ी होने के कारण एक-दूसरे के करियर की चुनौतियों और दबाव को अच्छी तरह समझते हैं. इसी समान सोच और समझ ने दोनों को करीब लाया.

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2023 में निजी समारोह में शादी रचाई. स्टेफनी केरशॉ ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम ‘हॉकीरूज़’ की स्टार खिलाड़ी हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप और अन्य बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा लिया है.

अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक खेल शैली के लिए पहचानी जाने वाली स्टेफनी ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख हॉकी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं. व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बावजूद टिम और स्टेफनी हमेशा एक-दूसरे के करियर का समर्थन करते नजर आते हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं. जहां टिम डेविड दुनिया भर की T20 लीग्स में अपने छक्कों से धमाल मचा रहे हैं, वहीं स्टेफनी हॉकी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

दोनों स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद टिम डेविड और स्टेफनी केरशॉ अपनी पर्सनल लाइफ को काफी निजी रखना पसंद करते हैं. वे सोशल मीडिया पर कभी-कभार अपने रिश्ते की झलक साझा करते हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. टिम और स्टेफनी की जोड़ी खेल जगत की सबसे प्रेरणादायक जोड़ियों में से एक मानी जाती है, जो प्रतिभा, समर्पण और आपसी सम्मान की मिसाल पेश करती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST