<
Categories: क्रिकेट

KKR ने खोला खाता, रिंकू सिंह-अनुकूल ने रचा इतिहास, डिविलियर्स-इकबाल पहले कर चुके ऐसा

KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम मुश्किल में फंस गई थी. लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल ने शानदार जीत दिलाई और इस दौरान उन्होंने इतिहास भी रचा.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) को हराकर आखिरकार अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया. इस जीत के सबसे बड़े हीरो उप-कप्तान रिंकू सिंह और  ऑलराउंडर अनुकूल रॉय रहे, जिन्होंने मुश्किल समय में टीम को संभालते हुए यादगार जीत दिलाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम मुश्किल में फंस गई थी. लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल ने शानदार जीत दिलाई और इस दौरान उन्होंने इतिहास भी रचा.
रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 76 रन की साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. यह आईपीएल इतिहास में सातवें या उससे निचले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही.  इससे पहले सिर्फ 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला की गुजरात लायंस के खिलाफ 91 रन की नाबाद साझेदारी है. रिंकू सिंह ने जिम्मेदारी उठाते हुए शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए, जिनमें एक अहम स्लॉग स्वीप छक्का भी शामिल था, जिसने मैच का मोमेंटम पूरी तरह बदल दिया.
दूसरी ओर, अनुकूल रॉय ने भी उनका भरपूर साथ निभाया. उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ आत्मविश्वास से बल्लेबाजी की और लगातार रन बनाते रहे. दोनों बल्लेबाजों ने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की, सही गेंदबाजों को निशाना बनाया और जरूरी रनगति को कभी ज्यादा नहीं बढ़ने दिया. आखिरी ओवर तक आते-आते मैच पूरी तरह केकेआर के पक्ष में झुक चुका था. टीम ने दो गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली. रिंकू सिंह 53 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि अनुकूल रॉय ने 29 रन की अहम पारी खेली. जिस मुकाबले में केकेआर की हार लगभग तय लग रही थी, उसे इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार साझेदारी के दम पर यादगार जीत में बदल दिया.
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स को 155/9 के स्कोर पर रोककर जीत की मजबूत नींव रखी थी. वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी और विविधताओं से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, जबकि दूसरे छोर से सुनील नरेन ने रनगति पर अंकुश लगाए रखा. दोनों स्पिनरों ने मध्य ओवरों में राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई. हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने भी गेंदबाजी में जोरदार वापसी की और शुरुआती विकेट लेकर केकेआर को दबाव में डाल दिया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST