<
Categories: क्रिकेट

Rinku Singh: बीच मैदान में इतने गुस्से में क्यों थे रिंकू सिंह? जीत के बाद किया बड़ा खुलासा! ऐसे पलटा मैच का पासा

Rinku Singh vs RR: कोलकाता की पहली जीत के हीरो रिंकू सिंह ने राजस्थान के खिलाफ अपनी जुझारू पारी और मैदान पर दिखे गुस्से के पीछे की असल वजह बताई है. पूरी रिपोर्ट के लिए यहां पढ़ें.

KKR vs RR: मैदान पर जब दबाव बढ़ता है तो कुछ खिलाड़ी बिखर जाते हैं और कुछ रिंकू सिंह बन जाते हैं. ईडन गार्डन्स के शोर के बीच हार और जीत के फासले को अपनी जुझारू पारी से खत्म करने वाले रिंकू ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. आखिर उस वक्त उनके जहन में क्या चल रहा था? क्या वो वाकई गुस्से में थे? आइए जानते हैं जीत के हीरो की जुबानी.

IPL 2026 का 28वां मैच रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. एक रोमांचक मुकाबले में, कोलकाता की टीम ने दो गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट से जीत हासिल कर ली. मैच के हीरो कोई और नहीं बल्कि टीम के उप-कप्तान रिंकू सिंह खुद थे. 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 53 रनों की एक जुझारू और नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही ड्रेसिंग रूम लौटे.

क्या गुस्से में थे रिंकू सिंह?

मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या बल्लेबाजी करते समय उन्हें गुस्सा आ रहा था तो उन्होंने जवाब दिया, ‘कभी-कभी ऐसा होता है जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही होतीं, तो आप वह तीव्रता महसूस करते हैं. हालांकि ऐसा नहीं था कि मैं अपने शॉट्स खेलने में हिचकिचा रहा था या मुझे कोई अनिश्चितता महसूस हो रही थी. मेरा एकमात्र इरादा मैच को बिल्कुल आखिरी तक ले जाना था. मैंने इस बारे में कोच और अपने बल्लेबाजी पार्टनर दोनों से बात की थी. उद्देश्य खेल को आखिर तक ले जाना था क्योंकि मैच एक नाजुक मोड़ पर पहुँच चुका था.’

जब उनसे उनकी पारी के दौरान मिली जीवनदान के बारे में पूछा गया  तो रिंकू ने कहा, ‘ऐसी चीजें कभी-कभी हो जाती हैं. उन पलों में, दिमाग हमेशा साफ तौर पर काम नहीं करता, और आप गलत शॉट्स खेल बैठते हैं. लेकिन शुक्र है कि किस्मत मेरे साथ थी और आखिरकार हम मैच जीतने में कामयाब रहे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस शानदार जीत पर अपने विचार साझा करते हुए, रिंकू ने कहा, ‘यह जीत हमारे मनोबल को बहुत बड़ा बढ़ावा देगी. हम आगे भी इस लय को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे.’

KKR की इस सीजन की पहली जीत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह जीत KKR की इस मौजूदा सीज़न की पहली जीत है. कोलकाता में टॉस जीतकर और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में कुल 155/9 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम ने 19.4 ओवरों में सफलतापूर्वक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें उनके छह विकेट गिरे. रिंकू सिंह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST