Live TV
Search
Home > क्रिकेट > रोमी भिंडर पर नहीं की गई कार्रवाई, फोन चलाने पर नो एक्शन, BCCI ने क्यों सिर्फ जुर्माना लगाया?

रोमी भिंडर पर नहीं की गई कार्रवाई, फोन चलाने पर नो एक्शन, BCCI ने क्यों सिर्फ जुर्माना लगाया?

राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को आईपीएल मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था. इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया. हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें सिर्फ जुर्माना लगाकर छोड़ दिया है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 17, 2026 16:14:41 IST

Mobile Ads 1x1

राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को आईपीएल मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था. इस घटना ने विवाद खड़ा कर दिया, क्योंकि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. रोमी भिंडर राजस्थान रॉयल्स के डगआउट में बैठे हुए अपने फोन का इस्तेमाल करते नजर आए थे. उनके पास युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी बैठे थे और वह भी स्क्रीन की ओर देखते दिखाई दिए.

इसके बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई ने जांच शुरू की और राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर को नोटिस भेजा. रिपोर्ट के मुताबिक भिंडर ने 48 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब दिया और अपने मेडिकल दस्तावेज भी जमा किए. उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी एक चिकित्सीय समस्या की वजह से फोन का इस्तेमाल करना पड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई ने जब उनका जवाब और मेडिकल रिकॉर्ड देखा, तो वह उनकी बात से संतुष्ट हो गई. जांच में माना गया कि भिंडर ने अपनी बीमारी के कारण फोन का इस्तेमाल किया था.

बीसीसीआई ने नहीं की कार्रवाई
इसी वजह से बीसीसीआई ने उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की. उन्हें सिर्फ मामूली जुर्माना और चेतावनी दी गई. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स को इस बारे में आधिकारिक जानकारी भेज दी गई है. अधिकारी ने कहा कि भिंडर ने नियम जरूर तोड़ा था, लेकिन जांच करने वालों को लगा कि उनका चिकित्सीय कारण सही था, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया गया.

वैभव को लेकर क्या कहा?
रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया कि वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ किसी तरह की कोई चर्चा या कार्रवाई नहीं हुई. अधिकारी ने कहा कि वह अभी बहुत छोटे हैं और शायद टीम को उन्हें नियमों के बारे में बेहतर तरीके से समझाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि एक युवा खिलाड़ी को डराने या उस पर दबाव डालने का कोई मतलब नहीं है.

MORE NEWS