<
Categories: क्रिकेट

क्या गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ना चाहिए? 2028 तक करना चाहते हैं कोचिंग, सूर्या पर होगा बड़ा फैसला

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल को एक साल और बढ़ाना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर चाहते हैं कि उनका करार 2028 टी20 विश्व कप तक बढ़ाया जाए, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा.

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल को एक साल और बढ़ाना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर चाहते हैं कि उनका करार 2028 टी20 विश्व कप तक बढ़ाया जाए, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा. फिलहाल उनका मौजूदा करार 2027 एकदिवसीय विश्व कप तक ही है. गंभीर की यह इच्छा भारत की हालिया टी20 विश्व कप सफलता के बाद सामने आई है. उनका मानना है कि अगर उन्हें अधिक समय मिलता है, तो वह टीम को 2028 के दो बड़े टूर्नामेंटों के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं.
इनमें टी20 विश्व कप के साथ-साथ लॉस एंजेलिस ओलंपिक भी शामिल है, जहां क्रिकेट की वापसी होने वाली है. सिर्फ अपने करार को बढ़ाने की बात ही नहीं, गौतम गंभीर सूर्यकुमार यादव को भी 2028 तक भारत का टी20 कप्तान बनाए रखना चाहते हैं. हालांकि सूर्यकुमार यादव ने भारत को टी20 विश्व कप जिताया, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी वजह से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के भीतर भी चर्चा है कि क्या वह 2028 तक इस भूमिका के लिए सही विकल्प रहेंगे.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड और आयरलैंड के आगामी दौरे सूर्यकुमार यादव के भविष्य के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं. चयनकर्ता केवल उनकी कप्तानी ही नहीं, बल्कि बल्ले से उनके प्रदर्शन पर भी नजर रखेंगे. बताया जा रहा है कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. लेकिन उसके बाद उनका भविष्य पूरी तरह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. 2028 तक पहुंचते-पहुंचते सूर्यकुमार यादव की उम्र 38 साल के करीब हो जाएगी.
ऐसे में बोर्ड के कुछ अधिकारियों का मानना है कि भारत को अब भविष्य के लिए किसी युवा कप्तान की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. फिलहाल गौतम गंभीर अपने कप्तान के साथ मजबूती से खड़े हैं. अब देखना होगा कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें 2028 तक टीम के साथ बनाए रखता है. क्योंकि बोर्ड का यह फैसला आने वाले दो सालों के लिए भारतीय क्रिकेट की दिशा तय कर सकता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST