<
Categories: मनोरंजन

शीशा देखते हुए खाने से बदली किस्मत? इस एक्ट्रेस ने बताया अपनी जिंदगी का राज, मुंबई के घर में किया ये वास्तु

Amruta Khanvilkar New House: मराठी की जाना-मानी अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने मुंबई में अपना एक नया खरीदा है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस घर ने उनकी जिंदगी बदल दी. इसके साथ ही उन्होंने कुछ अनोखी बातें भी बताई हैं.

Amruta Khanvilkar New House: मराठी और हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अमृता खानविलकर मायानगरी मुंबई में अपना आलीशान खरीदा है. इस घर ने एक्ट्रेस की किस्मत का दरवाजा खोलने का भी काम किया है. अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने घर को वास्तु के हिसाब से सेट किया है. उनका यह घर लोगों को बहुत भा रहा है. इसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या बताया. 

एक नजर एक्ट्रेस के आलीशान घर पर

अमृता खानविलकर ने मुंबई में जो घर खरीदा है उसका नाम है “एकम”. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में वह अपना पूरा घर दिखाती हैं, जो सफेद रंग के पेंट और डेकोरेशन के साथ बहुत प्यार लगता है. इसके साथ ही घर में जगह-जगह इंडोर प्लांट्स लगाए गए हैं जो न केवल हवा को शुद्ध रखते हैं बल्कि हरियाली और ताजगी का अहसास भी कराते हैं. उनके घर की सबसे खास बात बालकनी है, जहां से आप शाम को मुंबई की हवा और नजारे को सुकून से देख सकते हैं. बालकनी को भी पौधों से सजाया गया है. अमृता के घर की थीम व्हाइट है.

ये भी पढ़ें:- शाहरुख खान की मैनेजर ने लगाया करोड़ों का दांव, मुंबई के पॉश इलाके में खरीदे 3 अपार्टमेंट; कीमत उड़ा देंगे होश

घर ने बदली एक्ट्रेस की किस्मत

अभिनेत्री ने बातचीत में बताया कि घर लेने से पहले उनकी जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव भरी चल रही थी. लेकिन घर लेने के बाद से उनकी जिंदगी बदल गई. अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने घर में वास्तु का बहुत ध्यान रखा है. एक्ट्रेस ने अपने घर में डाइनिंग टेबल के सामने शीशा लगवाया है। उनका मानना है कि शीशे के सामने बैठकर खाना खाने से घर में बरकत आती है। अमृता के अनुसार, जब वह खाना खाते समय उस शीशे को देखती हैं, तो उन्हें एक अलग तरह का सुकून महसूस होता है. 

ये भी पढ़ें:- क्या सच में बंद हो रहा है Laughter Chef Season 3? होस्ट भारती सिंह ने किया खुलासा

घर लेने के बाद मिला अवॉर्ड

अमृता खानविलकर ने बताया कि घर लेते ही उन्हे चंद्रमुखी के लिए स्टेट अवॉर्ड मिला. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब सिर्फ ब्लैक लेडी अवॉर्ड बचा है. वह भी जल्द आ जाएगा. वह बताती कि ये कोना उनके घर का सबसे अच्छा कोना है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST