SRH vs PBKS Live Streaming: आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांच का पारा सातवें आसमान पर होने वाला है. IPL 2026 के इस बेहद अहम मुकाबले में जब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे, तो जंग सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि प्लेऑफ के टिकट को पक्का करने की भी होगी.
SRH vs PBKS: मैच की पूरी जानकारी
कब होगा मुकाबला?
IPL 2026 का यह मैच नंबर 49 आज यानी 6 मई, 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा.
कहाँ खेला जाएगा?
यह मैच हैदराबाद के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहाँ की ‘ऑरेंज आर्मी’ अपने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी. टॉस ठीक आधे घंटे पहले, यानी शाम 7:00 बजे होगा.
टीवी पर कहाँ देखें?
अगर आप टीवी पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप या उनकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
मैच का रोमांच
इस समय पॉइंट्स टेबल की जंग काफी दिलचस्प हो गई है.
पंजाब किंग्स (PBKS): पंजाब ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और लगातार 7 मैच जीते. हालांकि, पिछले दो मैचों (राजस्थान और गुजरात के खिलाफ) में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 9 मैचों में 13 अंकों के साथ वे टॉप पर तो हैं, लेकिन वे आज जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ की जगह पक्की करना चाहेंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): हैदराबाद की टीम भी शानदार फॉर्म में है. कोलकाता के खिलाफ मिली हार से पहले उन्होंने लगातार 5 मैच जीते थे। 10 मैचों में 12 अंकों के साथ वे तीसरे नंबर पर हैं. आज की जीत उन्हें टॉप-2 की रेस में और मजबूती से खड़ा कर देगी.