Tristan Stubbs: RCB vs DC मैच में जब दिल्ली ने 18 रन पर 3 विकेट खो दिए, तब ट्रिस्टन स्टब्स ने संकटमोचक की भूमिका निभाई. उनकी सूझबूझ भरी पारी और स्टब्स के अब तक के IPL करियर पर एक नज़र.
DC vs RCB मैच में जब दिल्ली ने 18 रन पर 3 विकेट खो दिए, तब ट्रिस्टन स्टब्स ने संकटमोचक की भूमिका निभाई.
Tristan Stubbs: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 26वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ एक शानदार पारी खेली और अर्धशतक (60*) बनाया. यह उनके IPL करियर का 5वां अर्धशतक था और RCB के खिलाफ उनका पहला अर्धशतक यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में हासिल की. उनकी इस पारी की बदौलत DC टीम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया और इस दौरान सिर्फ 4 विकेट गंवाए. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुना गया.
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC को 18 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए स्टब्स ने अहम साझेदारियां बनाकर टीम को जीत दिलाई चौथे विकेट के लिए KL राहुल (87) के साथ 69 रन कप्तान अक्षर पटेल (26) के साथ 47 रन और डेविड मिलर (22*) के साथ 45 रन की साझेदारी. इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। स्टब्स 47 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था.
स्टब्स ने 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एक मैच में अपना IPL डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 37 मैचों की 35 पारियों में 874 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट 156.35 रहा है. उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 71 रन है. इसके अलावा उन्होंने 4 पारियों में गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट भी लिए हैं. साथ ही उन्होंने फील्डिंग करते हुए 21 कैच भी लपके हैं.
मैच की बात करें तो रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने RCB के जबड़े से जीत छीन ली. जब आखिरी ओवर में दिल्ली को 15 रनों की दरकार थी तब डेविड मिलर (David Miller) ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से 2 लगातार छक्के और आखिर में एक चौक्का जड़कर दिल्ली की झोली में जीत डाल दी और बता दिया कि ऐसे ही नहीं उन्हें ‘किलर’ मिलर कहा जाता है. इस तरह से दिल्ली ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.
दिल्ली को आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी तब स्ट्राइक पर थे डेविड मिलर और नॉन स्ट्राइक पर थे ट्रिस्टन स्टब्स। 20वां ओवर डालने आते हैं RCB के घातक गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड, पहली गेंद पर डेविड मिलर लेते हैं एक रन, इसके बाद दुसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स एक रन जोड़ते हैं. अब एक बार फिर से स्ट्राइक पर डेविड मिलर होते हैं, ‘आर या पार’ करने की सोच के साथ और तीसरी गेंद पर स्टेडियम के बाहर छक्का जड़ देते हैं, चौथी गेंद पर एक बार फिर से छक्का जड़ते हैं. अब दिल्ली को आखिरी गेंद पर एक रन की दरकार थी और डेविड इस कसर को चौक्के के साथ पूरा कर देते हैं
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नांदेड़…
Agra Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी…
अलवर की 28 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके इंस्टाग्राम मित्र अभिषेक…
Nashik Central Jail Viral Video: नासिक रोड सेंट्रल जेल के अंदर कथित तौर पर ड्रग्स…
Samsung Product Review: 4 साल पहले खरीदा 3 लाख का सैमसंग फ्रिज खराब हुआ, तो…
बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…