<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: कोहली ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, सूर्यवंशी टॉप-5 से OUT, पर्पल कैप की रेस में कौन?

Orange Purple Cap in IPL 2026: विराट कोहली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली ने 7 पारियों में 163.18 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 328 रन बनाए हैं. जानें इस लिस्ट में टॉप-5 में कौन है...

Orange Purple Cap in IPL 2026: IPL 2026 का आधा सीजन लगभग खत्म हो गया है. शुक्रवार को सीजन का 34वां मैच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RBC) और गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए. कोहली ने गुजरात के खिलाफ 44 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 8 चौके लगाए. इसी के साथ विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है. इस पारी के बाद विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. विराट कोहली ने अभी तक इस सीजन में 7 पारियों में जिनमें 54.67 की औसत और 163.18 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 328 रन बनाए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी कहां?

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रोमांचक रेस जारी है. विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं, जिन्होंने 7 पारियों में 53.83 की औसत और 215.33 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 323 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के बल्ले से 2 अर्धशतक और एक शतक आया है. वहीं, तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आते हैं. क्लासेन ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं, जिनमें 53.33 की औसत और 153.11 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 320 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन के बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं. फिर चौथे नंबर पर आते हैं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 6 पारियों में 49.5 की औसत और 149.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 297 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल के बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 5वें नंबर पर हैं. संजू सैमसन ने अभी तक 7 पारियों में 58.6 की औसत और 178.65 की स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं. इस दौरान संजू के बल्ले से 2 शतक आए हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बात करें, तो वह टॉप-5 से बाहर होकर छठे नंबर पर आ गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 7 पारियों में 36.28 की औसत और 220.86 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Points Table: कोलकाता-मुंबई का बुरा हाल, टॉप पर पंजाब किंग्स, क्या है RCB-SRH का हाल?

पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

पर्पल कैप की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई हुई है. अंशुल कंबोज ने 7 पारियों में 8.95 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आते हैं, जिन्होंने 7 पारियों में 8.38 की इकॉनमी से 13 विकेट हासिल किए हैं. फिर तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा मौजूद हैं. ईशान मलिंगा ने 7 मैचों में 9.43 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम किए हैं. फिर चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आते हैं, जिन्होंने पिछले सीजन पर्पल कैप जीता था. प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन अभी तक 7 पारियों में 10.34 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए हैं. फिर पांचवें नंबर पर आते हैं राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर. उन्होंने 7 पारियों में 7.96 की इकॉनमी से 11 विकेट हासिल किए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे भूकंप…

Last Updated: October 25, 2026 17:18:42 IST

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: 23 लोगों को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, जानें अब कहां संभालेंगे जिम्मेदारी

Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 17:11:00 IST

Saif Ali Khan assault case: जेह के कमरे में घुसा, मांगे 1 करोड़ रुपये…सैफ अली खान केस में नर्स ने खोले राज

Saif Ali Khan assault case: सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में हुए हमले के…

Last Updated: October 25, 2026 16:42:22 IST