<

डॉक्टर बनकर रहने वाला निकला चेन स्नैचरों का सरगना, तेजस्वी यादव के पोस्ट के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sitamarhi Chain Snatching Case: बिहार के सीतामढ़ी में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आने के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया था. जिसके बाद पुलिस ने इस गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. जो हौम्योपैथिक डॉक्टर के भेष में किराए में कमरा लेकर रह रहा था.

Bihar Sitamarhi Chain Snatching Case: बिहार के सीतामढ़ी में पिछले कुछ दिनों में चेन स्नेचिंग की 4 घटनाओं को चेन स्नैचरों के गैंग ने अंजाम दिया था. जानकारी सामने आ रही है कि टहलने के दौरान महिलाओं के गले से सोने के चेन को छीन लिया जा रहा था. इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पोस्ट करते हुए कहा कि एनडीए के बड़बोले नेताओं के कारण बिहार में अपराधियों का राज कायम हो गया है और बिहार में जंगलराज वापस आ गया है.

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तेजस्वी यादव के ट्वीट के 24 घंटे के अंदर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा गांव निवासी मुन्ना कुमार सिंह को गिरफ्तार किया, जो सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में किराए का कमरा लेकर होम्योपैथिक डॉक्टर बनकर रह रहा था.

पुलिस ने 4 मामलों का किया खुलासा

उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 4 स्नेचिंग की घटनाओं का उद्वेदन किया, इतना ही नहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहने गए कपड़े, मास्क, टोपी, गाड़ी में लगाए गए नंबर प्लेट और मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि इस गिरोह के 3 सदस्य अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. मुख्य सरगना मुन्ना कुमार सिंह के खिलाफ लगभग दो दर्जन मामले सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में दर्ज है.

डीएसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर डीएसपी राजीव कुमार सिंह का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुन्ना कुमार सिंह बैंक लूटकांड और छिनतई समेत कई अन्य मामलों में पूर्व में भी जेल जा चुका है और हाल के दिनों में वह जेल से निकला था और रूम किराए पर लेकर होम्योपैथिक डॉक्टर बनकर रहता था और शहर के अलग-अलग इलाकों में छिनतई की घटना को कारित करता था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST