<
Categories: देश

‘अपनी पत्नी को मेरे पास…’ कैसे टॉर्चर करता था ‘धर्मांतरण गैंग’, पुरुष कर्मचारी ने किया खुलासा

TCS Employee Allegation: टीसीएस के नासिक ऑफिस में काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी ने सनसनीखेज दावा किया है. उनका कहना है कि तौसीफ, दानिश और निदा की गैंग लोगों को टॉर्चर करती थी. इसके अलावा भी उसने कई आरोप लगाए हैं.

TCS Employee Allegation: टीसीएस की नासिक ब्रांच में कई कर्मचारियों पर आरोप लगा है कि वे धर्मांतरण कराते हैं. एक-एक करके पीड़ित सामने आ रहे हैं और अपनी आपबीती बता रहे हैं. पीड़ितों में सबसे ज्यादा महिला कर्मचारी हैं. उन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब एक पुरुष कर्मचारी भी सामने आया है. दरअसल एक पुरुष कर्मचारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे जबरन मुस्लिम वाली टोपी पहनाई गई. उसे जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने कहा कि अगर तुम्हें बच्चा चाहिए, तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेज दो.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नासिक टीसीएस के एक कर्मचारी ने कहा कि उसके टीम लीडर ने उसे जबरन टोपी पहनाई, नमाज और कलमा भी पढ़वाया. उन्होंने उसकी निजी जिंदगी का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि अगर इलाज के कारण भी बच्चा नहीं हो रहा है, तो तुम अपनी पत्नी को मेरे  पास भेज दो. 

2022 में हुई उत्पीड़न की शुरुआत

पीड़ित ने बताया कि इस तरह के उत्पीड़न की शुरुआत साल 2022 में हुई थी. उसी समय युवक ने टीसीएस कंपनी जॉइन की थी. उसके बाद से ही उसके टीम लीडर तौसीफ अख्तर ने दानिश शेख के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. वे सभी लोगों को जबरन अपनी बात मनवाने की कोशिश करते थे. अगर कोई उनकी बात मानने से इनकार करता था, तो वे उन पर ज्यादा काम का बोझ डालते थे.

महिला कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत

23 वर्षीय महिला कर्मचारी ने नासिक में उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है. उसमें दोनों ही टीम लीडर तौसीफ और दानिश का नाम भी शामिल है. उसने आरोप लगाया है कि दानिश ने उसे जबरन चूमने की कोशिश की थी. वो जबरन उससे शादी करना चाहता था. साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि दानिश के साथियों, तौसीफ और एचआर निदा खान ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की. वहीं धर्मांतरण के इस मामले में पुलिस ने 5 पुरुष और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा कई अन्य महिला कर्मचारियों ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर नौ केस दर्ज किए गए हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST