<
Categories: मनोरंजन

शादी को बताया ‘सिचुएशनशिप’! रकुलप्रीत और जैकी भगनानी ने टॉक शो में किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस भी रह गए दंग

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Relationship: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता जैकी भगनानी हाल ही में यूट्यूब चैनल 'ज़िंगाबाद' के एक एपिसोड में शामिल हुए, जहां कपल ने खुलकर अपने रिश्ते के  बारे में बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता 'सिचुएशनशिप' की तरह है.

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Relationship: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता जैकी भगनानी हाल ही में यूट्यूब चैनल ‘ज़िंगाबाद’ के एक एपिसोड में शामिल हुए, जहां कपल ने खुलकर अपने रिश्ते के  बारे में बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता ‘सिचुएशनशिप’ की तरह है.

कपल के इस बयान से हर कोई दंग रह गया. जैकी और रकुल ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2024 में शादी कर ली थी. रकुल और जैकी ने बातचीत के दौरान अपनी शादी को “सिचुएशनशिप” जरूर बताया, लेकिन उन्होंने इस शब्द का प्रयोग इसके पारंपरिक अर्थ में नहीं किया, बल्कि ये बताने के लिए किया कि वो एक मैच्योर रिलेशन में हैं.

रकुल और जैकी का बयान 

जैकी ने हाल ही में यूट्यूब चैनल के ‘ज़िंगाबाद’ के एक एपिसोड में हुई बातचीत के दौरान कहा, “रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है, जिसका मतलब है कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं क्योंकि हमारी शादी इसी वजह से हुई है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उससे किसी भी बात पर खुलकर चर्चा कर सकता हूं.” उस पल को याद करते हुए जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया था, रकुल ने कहा, “हमने एक-दूसरे से कहा कि अब हम 20-21 साल के नहीं हैं. हम दोनों ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से एक खुशमिजाज इंसान हूं. मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में नहीं हूं जो मेरे जीवन में खालीपन भर सके, क्योंकि अगर मैं उदास हूं, तो चाहे कोई भी मेरे जीवन में आए, मैं उदास ही रहूंगी और तुम भी व्यक्तिगत रूप से खुश हो. साथ में, हम ज्यादा खुश हैं.”

रकुल ने आगे स्पष्ट किया, “यह एक-दूसरे के जीवन में खालीपन को भरने की बात नहीं है. ऐसा नहीं है कि ‘तुम मुझे छुट्टी पर नहीं ले गए, इसलिए मैं दुखी हूं’ मैं वह छुट्टी खुद भी मना सकती हूं. मुझे लगता है कि जीवन में बात करने के लिए और भी महत्वपूर्ण बातें हैं.” जैकी ने बताया कि उनके रिश्ते में एक खास तरह की सहजता है, जिसकी वजह से वह रकुल के सामने अपनी पूर्व प्रेमिकाओं के बारे में खुलकर बात कर पाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जब रकुल आसपास होती हैं, तो उन्हें स्पीकरफोन पर कॉल लेने में कोई झिझक नहीं होती, क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी से कुछ भी छिपाना नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें घुटन महसूस नहीं होती.

रकुल और जैकी की शादी 

रकुल और जैकी की शादी की तस्वीरें किसी परीकथा से कम नहीं लग रही थीं.  शादी की तस्वीरों में रकुल गुलाबी लहंगे में और जैकी सफेद शेरवानी में नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही है. तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा था, “अब और हमेशा के लिए मेरी. 21-02-2024,” साथ ही हैशटैग “abdonobhagnani” भी जोड़ा. कपल ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, कथित जोड़ी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप, बहनें भूमि और समीक्षा पेडनेकर और ईशा देओल शामिल हुए थे.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST