<
Categories: क्रिकेट

मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर यशस्वी ने जड़ा छक्का, विराट कोहली के इस खास क्लब में मारी ग्रैंड एंट्री

Yashasvi Jaiswal Record: आईपीएल 2026 में यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर वो कर दिखाया जो आज तक कोई न कर सका. विराट कोहली के खास क्लब में शामिल होकर रचा नया इतिहास.

Yashasvi Jaiswal Record: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मैदान पर उतरते ही अपने इरादे साफ कर दिए. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्लीयरेंस मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को मजबूती देने आए थे, उनका स्वागत जायसवाल ने पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्के के साथ किया.

स्टार्क की गेंद पर यशस्वी का प्रहार

दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद थी कि स्टार्क की वापसी से उनके फीके पड़ रहे पेस अटैक में जान आएगी लेकिन जायसवाल ने मैच की पहली ही गेंद पर स्टार्क की लेंथ को भांप लिया. स्टार्क ने गेंद स्लॉट में डाली और यशस्वी ने उसे पूरे सम्मान के साथ बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया. हालांकि स्टार्क ने पलटवार करने में देर नहीं की और महज दो गेंद बाद ही जायसवाल को एक फुल-टॉस पर चकमा देकर खुद ही कैच लपक लिया.

बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस छक्के के साथ ही यशस्वी जायसवाल आईपीएल के इतिहास में चार बार पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में प्रियांश आर्य (2 बार) और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी:

  • नमन ओझा (RR): विरुद्ध ब्रैड हॉज (KKR), डरबन, 2009
  • विराट कोहली (RCB): विरुद्ध वरुण आरोन (RR), बेंगलुरु, 2019
  • फिल साल्ट (KKR): विरुद्ध नुवान तुषारा (MI), कोलकाता, 2024
  • प्रियांश आर्य (PBKS): विरुद्ध खलील अहमद (CSK), मुल्लनपुर, 2025
  • यशस्वी जायसवाल (RR): विरुद्ध मिचेल स्टार्क (DC), जयपुर, 2026

शानदार फॉर्म में जायसवाल

भले ही इन दिनों वैभव सूर्यवंशी की चर्चा जोरों पर हो, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी आज भी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बने हुए हैं. इस सीजन के 10 मैचों में जायसवाल ने 39 की औसत और 159.18 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं. पिछला बड़ा स्कोर उन्होंने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था, जहाँ उन्होंने 51 रनों की शानदार पारी खेली थी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST