<
Categories: मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक हैं प्रेग्नेंट! ‘बेबी बंप’ संभालने में हालत हुई पतली, कहा- तकलीफ से जान…

Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बहुत शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं. इस बीच, विवेक दहिया ने पूरे एक दिन पेट में तरबूज बांधकर बिताए. इस दौरान उन्होंने दिनचर्या के सभी काम किए. इस दौरान उन्हें कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस बारे में अपनी बात भी रखी.

Divyanka Tripathi Pregnancy: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं. 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस मां बनने की तैयारी कर रही हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित है. अपने लेटेस्ट व्लॉग में विवेक ने एक बड़ी चुनौती स्वीकार की है. दरअसल, एक्टर ने फैसला किया कि वह पूरा एक दिन यानी 24 घंटे अपने पेट पर एक तरबूज बांधकर बिताएंगे.

उन्होंने अपने सारे रोज़मर्रा के काम पूरी तरह से खुद ही किए. विवेक को यह चुनौती देते समय दिव्यांका ने दो शर्तें रखीं थीं. पहली शर्त यह थी कि विवेक कोई शॉर्टकट नहीं अपनाएंगे. उन्हें कोई भी काम किसी और को सौंपने की इजाजत नहीं थी. दूसरी शर्त यह थी कि उन्हें तरबूज तब तक अपने पेट पर बांधकर रखना था जब तक दिव्यांका उन्हें उसे हटाने की इजाज़त न दे दें.

दिव्यांका ने अपनी मुश्किलों के बारे में बताया

दिव्यांका ने अपने पति को उन अलग-अलग मुश्किलों के बारे में बताया, जिनका सामना उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान भारी बेबी बंप के साथ करना पड़ रहा है. विवेक ने नकली बेबी बंप पहने हुए डांस मूव्स और योगा एक्सरसाइज़ कीं. एक्ट्रेस ने अपने पति से लेस वाले जूते पहनने को कहा. विवेक को यह काम बहुत मुश्किल लगा और इसे पूरा करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद वे एक सुपरमार्केट गए, जहां विवेक ने फौरन मान लिया कि प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ रहना वाकई काफी चुनौतीपूर्ण होता है.

यह भी पढ़ें –  खूबसूरती के कारण मिला काम, फिर बना अभिशाप! अदिति भाटिया को कई बार मिला रिजेक्शन

नकली बेबी बंप बांधकर सुपरमार्केट गए विवेक

विवेक नकली बेबी बंप बांधकर सुपरमार्केट गए. एक्टर को देखकर स्टोर में मौजूद हर कोई हंस पड़ा. उन्हें अपनी कार में चढ़ने और उतरने में दिक्कत हुई और उन्होंने कहा कि उन्हें ठीक से सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी. आखिरकार विवेक ने 24 घंटे पूरे होने से पहले ही अपने पेट से तरबूज हटा दिया और उसे एक तरफ रख दिया. दिव्यांका ने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि हे भगवान! यह कोई बच्चा नहीं है जो पैदा हुआ है, यह तो एक तरबूज है.

यह भी पढ़ें – क्यों मस्जिद नहीं जाते Salim Khan? मौलाना साहब की खल गई थी ये बात; खुद Salman Khan के पिता ने बताई हकीकत

एक्टर ने क्या कहा?

24 घंटे बेबी बंप बांधने के बाद एक गर्भवती की तरह रोजाना के कार्य करने के बाद एक्टर विवेक को क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस बारे में उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह पूरे दिन की चुनौती आसानी से पूरी कर सकते थे. लेकिन तरबूज उनके पेट पर इतनी कसकर बंधा हुआ था कि उसने उनके सारे अंदरूनी अंगों को दबा दिया था. उन्होंने मज़ाक में कहा कि अगर वह थोड़ी देर और इसे पहने रहते तो सचमुच इस तकलीफ से उनकी जान ही निकल जाती.

अंत में दिव्यांका ने अपने पति पर खूब प्यार बरसाया और उनसे कहा कि उन्हें उन पर बहुत गर्व है. एक्टर ने माना कि प्रेग्नेंसी वाकई एक मुश्किल सफ़र है और कहा कि इस दौरान सबसे आसान काम भी मुश्किल हो जाते हैं. 

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST