<
Categories: विदेश

बांग्लादेश की संसद तक पहुंची बंगाल के एग्जिट पोल की गूंज, सांसद अख्तर हुसैन ने कहा- बीजेपी जीती तो…

Bangladeshi MP on Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर 2 चरणों में मतदान खत्म हो चुका है. एग्जिट पोल के मुताबिक पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. इस बीच, बांग्लादेश की संसद में एनसीपी नेता और सांसद अख्तर हुसैन ने आशंका जताई है कि बांग्लादेश में शरणार्थियों की बाढ़ आ सकती है.

Bangladeshi MP on Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर 2 चरणों में वोटिंग खत्म हो चुकी है. इसके बाद सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. जिसको लेकर बांग्लादेश में चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि. पश्चिम बंगाल में नतीजे 4 मई को आएंगे. लेकिन इससे पहले बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने कहा है कि उनके आसपास साजिशें रची जा रही है और यह भी आशंका जताई है कि बांग्लादेश में शरणार्थियों की बाढ़ आ सकती है.

पश्चिम बंगाल में संभावित नतीजों पर चर्चा करते हुए बांग्लादेश के रंगपुर से सांसद और एनसीपी नेता अख्तर हुसैन ने देश की संसद में एक बयान दिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने यह बयान 27 अप्रैल को दिया है.

बांग्लादेशी सांसद ने कहा?

बांग्लादेशी संसद में बोलते हुए रंगपुर के सांसद और एनसीपी नेता अख्तर हुसैन ने कहा कि हम इस समय एक ऐसी वैश्विक स्थिति में हैं.जहां में विभिन्न वास्तविकताओं का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. माननीय अध्यक्ष महोदय हमारे चारों ओर साज़िशें रची जा रही हैं. शरणार्थियों की एक बाढ़ बांग्लादेश में आ सकती है. रोहिंग्या पहले ही कई इलाकों में आ चुके हैं. इसके अलावा इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हमारा पड़ोसी देश मुस्लिम शरणार्थियों को सीमा पार करके हमारे देश में नहीं भेजेगा.

यह भी पढ़ें – Iran US Peace Deal: ईरान ने अमेरिका को भेजा ‘आखिरी प्रपोजल’, देख ट्रंप के भी छूटे पसीने

5 राज्यों में संपन्न हुए चुनाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं. मतदान संपन्न होने के बाद लगभग चार अलग-अलग एजेंसियों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल ने पहली बार यह अनुमान लगाया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आने की स्थिति में है. टुडेज चाणक्य ने अनुमान लगया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंगाल में 192 से अधिक सीटें हासिल करेगी, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लगभग 100 सीटें जीतने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें – कौन था आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी? जिसकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कर दी हत्या, लश्कर-ए-तैयबा में करता था ये काम

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को मुद्दा था अहम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने  घुसपैठियों का मुद्दा काफी ज़ोर-शोर से उठाया था और यह दावा किया था कि यदि वह सत्ता में आती है तो पार्टी देश से हर एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को बाहर निकाल देगी. बांग्लादेशी सांसद के इस बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा कि बंगलादेश के सांसद अख़्तर हुसैन ने आज बांग्लादेश के संसद में कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल की जीत घुसपैठ को रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी, यह ख़तरनाक है. तृणमूल कांग्रेस के मददगार धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST