Orissa Crime News: ओडिशा के देवगढ़ थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची को कुरकुरे देने का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उसे हवस का शिकार बनाया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद बच्ची की मां ने देवगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
खाने का लालच देकर दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान 38 वर्षीय घनश्याम नायक के रूप में हुई है. वह बच्ची के पड़ोस में रहता है. आरोप है कि उसने बच्ची को खाने की चीज देने का लालच दिया और इसी बहाने उसे अपने घर ले गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत की. बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने POCSO के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की आवश्यक मेडिकल जांच भी कराई गई है. मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है.
कोर्ट में किया गया पेश
देवगढ़ के एसपी किशोर चंद्र मुंड ने बताया कि 5 अगस्त को थाने में चार वर्षीय बच्ची के साथ यौन अपराध की शिकायत मिली थी. गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जा चुका है. मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने आरोपी को विशेष POCSO अदालत के समक्ष पेश किया गया. जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. चार साल की बच्ची को कथित तौर पर खाने का लालच देकर उसके साथ अपराध किए जाने के आरोप ने इलाके में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है.
आरोपी को विशेष POCSO कोर्ट में किया गया पेश
पुलिस ने आरोपी को विशेष POCSO अदालत के समक्ष पेश किया है. जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि पीड़ित बच्ची की पहचान सार्वजनिक न हो. चार साल की बच्ची को कथित तौर पर खाने का लालच देकर उसके साथ अपराध किए जाने के आरोप ने इलाके में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ेंं: Pune Murder Case: उस रात कमरा नंबर 310 में क्या हुआ, जिसने लव ट्रायंगल को दिया खूनी रंग, हो जाएंगे हैरान