Live TV
Search
Home > क्राइम > Ahmedabad suicide case: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, लिव-इन में जन्मा बेटा, 24 साल की दक्षाबेन की मौत, लिव-इन पार्टनर समेत 4 गिरफ्तार

Ahmedabad suicide case: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, लिव-इन में जन्मा बेटा, 24 साल की दक्षाबेन की मौत, लिव-इन पार्टनर समेत 4 गिरफ्तार

Ahmedabad suicide case: अहमदाबाद के बापूनगर में 24 साल की दक्षाबेन परमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर मयूर परमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतका की मां का आरोप है कि दक्षाबेन शादी करना चाहती थी, लेकिन मयूर लगातार बात टालता था. इस वजह से घर में विवाद होते थे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. 15 नवंबर को मां से आखिरी बातचीत के कुछ घंटों बाद दक्षाबेन की मौत हो गई. उसका ढाई साल का बेटा अब नानी के पास है.

Written By:
Published: November 16, 2026 21:26:20 IST
Last Updated: November 16, 2026 21:26:20 IST

Mobile Ads 1x1

Ahmedabad suicide case: अहमदाबाद के बापूनगर में 24 साल की दक्षाबेन परमार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता लिव-इन तक पहुंचा और इस दौरान दोनों का एक बेटा भी हुआ, लेकिन महिला की मां का आरोप है कि शादी की मांग को लेकर लगातार विवाद होते थे. परिवार का दावा है कि दक्षाबेन को उसके लिव-इन पार्टनर और उसके परिजनों की ओर से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था. 15 नवंबर को दक्षाबेन की मौत के बाद पुलिस ने उसके पार्टनर मयूर परमार, उसकी मां मंजू, पिता प्रवीण और भाई विशाल को गिरफ्तार किया है.

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, लिव-इन में रहने लगे दोनों

पुलिस और शिकायत से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षाबेन की मुलाकात साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए मयूर परमार से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं. जनवरी 2023 में दोनों ने शादी किए बिना साथ रहने का फैसला किया और अहमदाबाद छोड़कर मोरबी चले गए. इस फैसले से नाराज होकर दक्षाबेन की मां नंदाबेन राठौड़ ने कुछ समय के लिए बेटी से रिश्ता तोड़ लिया था. अप्रैल 2024 में दक्षाबेन ने बेटे आनंद को जन्म दिया. बेटे के जन्म के करीब छह महीने बाद उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दक्षाबेन, मयूर और उनका बेटा वापस अहमदाबाद आ गए और बापूनगर में रहने लगे. इस दौरान दक्षाबेन का अपनी मां के घर आना-जाना भी शुरू हो गया. मां ने उसे मयूर से शादी करने की सलाह दी, ताकि दोनों का रिश्ता सामाजिक और कानूनी रूप से स्पष्ट हो सके.

शादी की बात टलने पर बढ़ने लगे विवाद

दक्षाबेन की मां का आरोप है कि उनकी बेटी कई बार मयूर से शादी करने की बात कह चुकी थी, लेकिन वह हर बार किसी न किसी बहाने से इसे टाल देता था. इसी मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे. आरोप है कि मयूर की मां मंजू, पिता प्रवीण और भाई विशाल भी दक्षाबेन के साथ विवाद करते थे और उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे. नंदाबेन के मुताबिक, मार्च 2025 में एक दिन सुबह करीब 5:30 बजे दक्षाबेन अपने बेटे को लेकर उनके घर पहुंची थी. उसने बताया कि मयूर और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे घर से निकाल दिया. कुछ दिन बाद मयूर के माता-पिता उसे मनाने के लिए नंदाबेन के घर पहुंचे. उन्होंने भरोसा दिया कि भविष्य में सामूहिक विवाह समारोह में दक्षाबेन और मयूर की शादी करा दी जाएगी. इसके बाद वह वापस मयूर के साथ रहने चली गई. हालांकि, मां का आरोप है कि कुछ ही समय बाद घर में फिर से झगड़े शुरू हो गए. दक्षाबेन ने फोन पर अपनी मां को बताया था कि मयूर ने उसके साथ मारपीट की है और उसे वहां से ले जाने के लिए कहा था. नंदाबेन उसे अपने घर ले आईं, लेकिन बाद में मयूर के दोबारा पहुंचने पर बेटी को समझाकर उसके साथ भेज दिया.

मां को बताया था- ‘मर जाओ या घर छोड़ दो’

नंदाबेन का आरोप है कि मयूर और उसके परिवार के लोगों का व्यवहार नहीं बदला. दक्षाबेन को लगातार ताने दिए जाते थे. उसे यह भी कहा जाता था कि मयूर उसे पसंद नहीं करता, इसलिए वह मर जाए या घर छोड़कर चली जाए. मां के मुताबिक, बेटी कई बार घर में होने वाले झगड़ों और प्रताड़ना के बारे में उन्हें बता चुकी थी. पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह दक्षाबेन ने मयूर के मोबाइल नंबर से अपनी मां को फोन किया था. उसने बताया कि मयूर, उसकी मां, पिता और भाई के साथ उसका झगड़ा हुआ है. उसने यह भी कहा कि मयूर ने उसे पसंद नहीं करने और मर जाने या घर छोड़ने की बात कही है. मां ने उसे अगले दिन घर आकर बातचीत करने का भरोसा दिया था. लेकिन उसी दिन रात करीब 9 बजे मयूर ने दोबारा उसके मायके वालों को फोन किया और बताया कि दक्षाबेन ने आत्महत्या कर ली है.

पार्टनर और परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार

दक्षाबेन की मौत की सूचना मिलने पर उसकी बहन खुशबू और परिवार की अन्य महिलाएं घर पहुंचीं. वहां दक्षाबेन मृत मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. दक्षाबेन की मां नंदाबेन राठौड़ ने बापूनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मयूर परमार, उसकी मां मंजू, पिता प्रवीण और भाई विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. अहमदाबाद के एसीपी आरडी देसाई के मुताबिक, दक्षाबेन और मयूर शादी किए बिना साथ रह रहे थे और उनका एक बेटा भी था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 54 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है. दक्षाबेन का ढाई साल का बेटा आनंद फिलहाल अपनी नानी नंदाबेन के पास है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

MORE NEWS