Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Watch Video: पहले जीतते थे भरोसा, फिर पलक झपकते बदल देते थे कार्ड! देवरिया में पकड़े गए शातिर ठग, 64 ATM कार्ड बरामद

Watch Video: पहले जीतते थे भरोसा, फिर पलक झपकते बदल देते थे कार्ड! देवरिया में पकड़े गए शातिर ठग, 64 ATM कार्ड बरामद

Deoria ATM Fraud: देवरिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ युवक एटीएम पर पहले लोगों का भरोसा जीतते थे और फिर उनका कार्ड बदलकर उससे रकम निकाल लेते थे.

Written By:
Published: November 16, 2026 15:03:01 IST
Last Updated: November 16, 2026 15:03:01 IST

Mobile Ads 1x1

Deoria ATM Fraud: एटीएम बूथ पर अगर कोई अनजान शख्स आपको ‘चाचा लाइए, मैं पैसे निकाल देता हूं’ कहकर मदद की पेशकश करे तो जरा संभल जाइए. हो सकता है कि उसकी यह हमदर्दी आपके बैंक खाते पर भारी पड़ जाए. उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने ऐसे ही शातिर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मददगार बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे. बुजुर्गों और एटीएम चलाने में अनजान लोगों को निशाना बनाने वाले इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 64 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई है.

पहले मशीन को करते थे खराब

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य एटीएम बूथ के आसपास ऐसे लोगों पर नजर रखते थे, जिन्हें मशीन चलाने में परेशानी होती थी. खासतौर पर बुजुर्ग और अकेले आने वाले लोग इनके निशाने पर रहते थे. ठगी का तरीका भी बेहद चालाकी भरा था. गिरोह का एक सदस्य पहले एटीएम के अंदर जाकर मशीन की स्क्रीन को इस तरह टच करता था कि मशीन ठीक से काम करना बंद कर दे. इसके बाद जैसे ही कोई व्यक्ति कार्ड लगाकर पिन डालता और पैसे नहीं निकलते, वह परेशान हो जाता. इसी मौके का फायदा उठाकर दूसरा ठग मददगार बनकर पहुंचता. वह भरोसा जीतकर पीड़ित से उसका कार्ड और पिन हासिल कर लेता था.

असली कार्ड की जगह थमा देते थे नकली कार्ड

पैसे निकालने में मदद करने का नाटक करते हुए आरोपी बड़ी सफाई से पीड़ित का असली एटीएम कार्ड बदल देते थे. उसकी जगह उसी बैंक का दूसरा कार्ड पकड़ा देते, जिससे पीड़ित को तुरंत शक नहीं होता था. असली कार्ड और पिन मिलने के बाद ठग दूसरे एटीएम पर पहुंचकर खाते से रकम निकाल लेते थे. 

64 कार्ड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मोहित निषाद और संदीप मिश्रा को गिरफ्तार किया. दोनों गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, मोहित पर 19 और संदीप पर चार से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. पूछताछ में आरोपियों ने देवरिया के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और बस्ती समेत कई जिलों में ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस अब गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश कर रही है. इस कार्रवाई पर एसपी अभिजित आर. शंकर ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

MORE NEWS