Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Watch Video: 18 साल पहले दादी ने देखा था सपना, पोते ने किया पूरा; हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

Watch Video: 18 साल पहले दादी ने देखा था सपना, पोते ने किया पूरा; हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

Hapur Viral Video: हापुड़ में हीरा राणा 18 साल पुराना दादी का सपना पूरा करने हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचे. अनोखी बारात देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

Written By:
Published: November 13, 2026 14:12:39 IST
Last Updated: November 13, 2026 14:12:39 IST

Mobile Ads 1x1

Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां मेरठ से दूल्हा अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए कार या घोड़ी से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से पहुंचा. हेलीकॉप्टर को गांव में उतरते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस अनोखी बारात को अपने मोबाइल में कैद करने लगा. हालांकि, इस शादी की सबसे खास बात हेलीकॉप्टर नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपा दादी का 18 साल पुराना सपना है.

दादी ने देखा था पोते की शादी का अनोखा सपना

यह मामला हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव का है. दूल्हे का नाम हीरा राणा है, जो अपनी शादी के दिन हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा. हीरा राणा ने बताया कि करीब 18 साल पहले उनकी दादी ने सपना देखा था कि उनके घर का दूल्हा हेलीकॉप्टर में बैठकर अपनी दुल्हन को लेने आएगा. दादी की यह इच्छा हीरा के दिल में बस गई थी. उन्होंने उसी समय तय कर लिया था कि वह अपनी शादी में दादी का यह सपना जरूर पूरा करेंगे.

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

शादी के दिन हीरा राणा ने अपना वादा निभाया और हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने देहरा गांव पहुंच गए. जैसे ही हेलीकॉप्टर ने गांव में लैंडिंग की, वहां मौजूद लोगों में उत्साह बढ़ गया. परिवार के सदस्यों ने भी इस खास पल को यादगार बनाया. हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग के बाद शादी की खुशियां दोगुनी हो गईं. इसके बाद हीरा राणा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा कराकर अपने साथ ले गए.

ये भी पढ़ें: Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

दादी-पोते के रिश्ते की मिसाल बनी शादी

हीरा राणा की यह शादी सिर्फ अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में नहीं है, बल्कि दादी और पोते के भावनात्मक रिश्ते की वजह से भी खास बन गई है. 18 साल पुराने सपने को पूरा कर हीरा ने साबित कर दिया कि अपनों की छोटी-छोटी इच्छाएं भी जिंदगी में कितनी अहम होती हैं. इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

MORE NEWS