Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति पत्नी ने अलग अलग जगह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों ने कुछ देर पहले साथ में करवा चौथ का पूजन किया था. बताया जा रहा है कि पत्नी को पति के किसी दूसरी महिला के संपर्क में होने का शक था. पति के घर से जाने के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली. घर लौटने पर पत्नी को फंदे पर देखकर पति ने भी करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगा ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
Bhopal husband wife suicide: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में करवा चौथ की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ का पूजन करने के कुछ ही देर बाद पति पत्नी ने अलग अलग जगह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पत्नी को पति के किसी दूसरी महिला के संपर्क में होने का शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव की बात सामने आई है. हालांकि, दंपती की आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. त्योहार के दिन हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करवा चौथ के दिन पति पत्नी ने साथ में पूजन किया था. इसके कुछ देर बाद पति ने पत्नी से कहा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा और दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकल गया. उसके जाने के बाद पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगा ली. कुछ समय बाद जब पति वापस लौटा तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा. इस घटना से वह सदमे में आ गया.
बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत का दृश्य देखने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली. उसने पत्नी की साड़ी ली और घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगा ली. इस तरह कुछ ही समय के अंतराल में पति पत्नी दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक फैल गया.
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पत्नी को पति के किसी दूसरी महिला के पास जाने या उसके संपर्क में होने का शक था. इसी बात को लेकर दंपती के बीच तनाव रहने की बात बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी इस आशंका को आत्महत्या की पुख्ता वजह नहीं माना है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले पति पत्नी के बीच क्या हुआ था और इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था.अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के बरखेड़ा बोंदर गांव में पति पत्नी ने आत्महत्या की है. करवा चौथ की पूजा के बाद पति दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था. उसके लौटने पर पत्नी फंदे पर लटकी मिली. इसके बाद उसने भी घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर फांसी लगा ली. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…