<
Categories: देश

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा में है. सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोग निधि के पत्रकारिता करियर, निजी जिंदगी, शिक्षा और परिवार के बारे में जानना चाहते हैं.

Who is Nidhi Razdan: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और मशहूर पत्रकार निधि राजदान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है. उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए नए सफर की शुरुआत का जिक्र किया है. तस्वीरों में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया है. इसके बाद दोनों की शादी की खबर चर्चा में आ गई है. इस खबर के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर निधि राजदान कौन हैं, उनका पत्रकारिता में कितना लंबा अनुभव रहा है और उनकी निजी जिंदगी कैसी रही है. आइए जानते हैं निधि राजदान के करियर, शिक्षा और परिवार से जुड़ी खास बातें.

कौन हैं निधि राजदान?

निधि राजदान भारत की जानी-मानी पत्रकार और न्यूज एंकर हैं. वह लंबे समय तक देश के प्रमुख न्यूज चैनलों में शामिल NDTV का हिस्सा रही हैं. उन्होंने करीब 22 साल तक NDTV में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. निधि राजदान चैनल के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘Left, Right & Centre’ को होस्ट करती थीं. इस शो के जरिए उन्होंने देश की राजनीति, विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं कीं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत से जुड़े कई अहम मुद्दों की रिपोर्टिंग भी की. उनकी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

किताब भी लिख चुकी हैं निधि राजदान

निधि राजदान सिर्फ पत्रकार और न्यूज एंकर ही नहीं, बल्कि लेखिका भी हैं. उन्होंने ‘Left, Right and Centre: The Idea of India’ नाम की किताब लिखी है. इस किताब में उन्होंने भारतीय राजनीति, लोकतंत्र और देश के अलग-अलग विचारों से जुड़े मुद्दों को सामने रखा है. साल 2023 में उन्होंने NDTV छोड़ दिया था. इसके बाद भी वह पत्रकारिता और सार्वजनिक मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहीं. अब उमर अब्दुल्ला के साथ शादी की खबरों के बाद निधि राजदान एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

उमर अब्दुल्ला की भी दूसरी शादी की चर्चा

उमर अब्दुल्ला की निजी जिंदगी भी पहले काफी चर्चा में रही है. उन्होंने साल 1994 में पायल नाथ से शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं. हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में दूरी आ गई. साल 2009 से दोनों अलग रहने लगे थे. दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई 2026 को दोनों का तलाक हो गया. वहीं, निधि राजदान की निजी जिंदगी को लेकर भी बताया जाता है कि यह उनकी दूसरी शादी है. उन्होंने साल 2005 में पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा से शादी की थी. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया.

क्या करती हैं उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल नाथ?

उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल नाथ राजनीति से दूर अपनी अलग पहचान रखती हैं. वह एक बिजनेस वुमन हैं और हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं. पायल नाथ का जन्म 6 जून 1973 को हुआ था. उनके और उमर अब्दुल्ला के दो बेटे हैं, जो अपनी मां के साथ दिल्ली में रहते हैं.

ये भी पढ़ें:  उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

कैसे हुई थी उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ की मुलाकात?

उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ की मुलाकात उस समय हुई थी, जब उमर ने राजनीति में कदम नहीं रखा था. उस वक्त वह दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे. पायल नाथ भी उसी होटल से जुड़ी हुई थीं. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. बाद में दोनों ने शादी कर ली.
 निधि राजदान लंबे समय तक अपनी पत्रकारिता और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती रही हैं. अब उमर अब्दुल्ला के साथ उनके रिश्ते और शादी की खबरों ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. 

ये भी पढ़ें:  Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST