Patna Illicit Affair: पटना के फुलवारीशरीफ में चाचा ने भतीजे दीपक को 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी. वजह भतीजे की पत्नी से 4 साल से अवैध संबंध था, जिसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था.
Patna Illicit Affair: बिहार की राजधानी पटना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. फुलवारीशरीफ में एक चाचा ने अपने ही भतीजे को गोलियों से भून दिया. वजह भतीजे की पत्नी से 4 साल से चल रहा अवैध संबंध. ये पूरी घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव की है.
मृतक की पहचान 32 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई है. मंगलवार सुबह आरोपी चाचा ललन शर्मा पिस्टल लेकर दीपक के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ 6 गोलियां दाग दीं. दीपक की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मौके से 6 खोखे बरामद किए हैं.
मामले का खुलासा खुद आरोपी की पत्नी शोभा देवी ने किया. शोभा देवी के मुताबिक, उनके पति ललन का उनके भतीजे दीपक की पत्नी कविता देवी के साथ पिछले 4 सालों से अवैध संबंध था. इसी बात को लेकर चाचा-भतीजे में अक्सर झगड़ा होता था. परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन ललन मानने को तैयार नहीं था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक ललन शर्मा बिल्डर है, जबकि भतीजे दीपक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. कविता अक्सर अपने चचेरे ससुर ललन से मदद मांगती थी और इसी का फायदा उठाकर ललन ने उसे अपने जाल में फंसा लिया. हद तो तब हो गई जब ललन ने नौबतपुर के पास कविता के लिए जमीन खरीदकर एक अलग मकान ही बना दिया. वह खाली समय में वहीं कविता से मिलने जाता था. जब दीपक को इसकी भनक लगी तो दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया.
ये भी पढ़ें: Live-in Relationship: लिव-इन में पैदा हुए बच्चे का पिता की संपत्ति पर कितना हक? जानें कानून के ये जरूरी नियम
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इंदौर में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने कन्या भोज के दौरान पैसे चुराने का आरोप लगाकर…
Saudi Arabia Bangladeshi Couple Death Penalty: सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी…
Silver Price Today 21 Oct 2026: आज चांदी का ताजा भाव जानने के लिए अपने…
Gold Price 21 October 2026:मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव…
Meerut District Jail:मेरठ में सौरभ राजपूत मर्डर केस, जिसे ब्लू ड्रम मर्डर केस के नाम…
Tiger Shroff Attack Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में बड़े खुलासों के दावे…