<
Categories: क्राइम

Dausa Gangrape Case: एक तो नाबालिग…ऊपर से गर्भवती, दौसा में 16 साल की लड़की से दरिंदगी की हदें पार; फिर जो हुआ

Dausa Gangrape Case: दौसा में 16 साल की गर्भवती नाबालिग से तीन आरोपियों ने अगवा कर गैंगरेप किया. दरिंदगी के दौरान सड़क पर ही प्रसव हुआ, नवजात की मौत हो गई, पीड़िता अस्पताल में भर्ती है.

Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यहां 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई. हैवानियत इस कदर थी कि आरोपियों ने यह भी नहीं देखा कि पीड़िता गर्भवती है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

एक्सप्रेसवे के पास वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाशों ने नाबालिग को किडनैप कर कार में बैठा लिया. इसके बाद उसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दरिंदगी की. वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को कलेक्ट्रेट चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए.

गैंगरेप के दौरान हुआ प्रसव

इस घटना का सबसे भयावह पहलू यह है कि दरिंदगी के दौरान ही पीड़िता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. वहीं सड़क पर ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद पीड़िता किसी तरह नवजात को कपड़ों में लपेटकर मदद मांगते हुए अस्पताल पहुंची. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया. पीड़िता को तुरंत भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया है.

पहले से हो रहा था शोषण

इस मामले में एक आरोपी का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने फरवरी और मई 2026 में भी नाबालिग के साथ गलत काम किया था, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई. हालांकि पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है. पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi Gang Rules: लड़की और शराब! इन नशों से दूर रहते हैं लॉरेंस के गुर्गे, करते हैं ब्रह्मचर्य का पालन; गैंग में शामिल होने के लिए अपनाने होते हैं ये नियम

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही कोलवा थानाधिकारी मनोहर लाल जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि बयान और सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह मामला नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें: फ्लैट से आ रही थी बदबू, अंदर पंखे से लटका मिला महिला का शव; सुसाइड नोट से खुला राज

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Bigg Boss 20: बिग बॉस में छलका माही का दर्द, बताया क्यों नहीं ली एलिमनी. अरिश्फा को लेकर कही ये बात

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस का प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें टीवी अभिनेत्री…

Last Updated: October 22, 2026 15:39:56 IST

Poonawalla Fincorp-এর ঋণ অফারের সঙ্গে এই উৎসবের মরসুমকে করে তুলুন আরও আনন্দময় ও লাভজনক

২০২৬ সালের ১০ অক্টোবর থেকে ১৫ নভেম্বর পর্যন্ত চালু থাকা এই অফারগুলির মধ্যে রয়েছে কনজিউমার…

Last Updated: October 22, 2026 15:36:56 IST

Bhuvneshwar Kumar: चार साल बाद वापसी, करीब 300 ओवर तक नहीं डाली थी नो-बॉल; न्यूजीलैंड के खिलाफ टूट गया रिकॉर्ड

Bhuvneshwar Kumar Comeback: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद…

Last Updated: October 22, 2026 15:14:36 IST

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका! दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट पर संकट, पुलिस ने नहीं दी परमिशन

Diljit Dosanjh Delhi Concert 2026: दिल्ली में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला…

Last Updated: October 22, 2026 14:56:53 IST

Ranbir Kapoor Apology Video: जीत की जगह अच्छाई का अंत…गलती से बोल गए रणबीर कपूर; ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Ranbir Kapoor Apology Video: रणबीर कपूर दशहरे के कार्यक्रम में 'जीत' की जगह 'अंत' बोलने…

Last Updated: October 22, 2026 14:30:24 IST