<
Categories: मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका! दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट पर संकट, पुलिस ने नहीं दी परमिशन

Diljit Dosanjh Delhi Concert 2026: दिल्ली में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला है लेकिन अब इस कॉन्सर्ट पर संकट मंडराते नजर आ रहे हैं. दरअसल दिल्ली पुलिस ने इस कॉन्सर्ट के लिए परमिशन नहीं दी है, जिसके कारण ये कैंसिल हो सकता है.

Diljit Dosanjh Delhi Concert 2026: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लग सकता है. 30 अक्टूबर 2026 को राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके शो पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. इसके बाद कॉन्सर्ट रद्द होने की चर्चा तेज हो गई है.

सुरक्षा कारणों से पुलिस ने रोकी मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन के लिए बुक माय शो की ओर से अनुमति मांगी गई थी. दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त के कार्यालय ने इस अनुरोध की समीक्षा करने के बाद मंजूरी देने से इनकार कर दिया. पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा से जुड़े इनपुट के अलावा त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी एक अहम वजह है. ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 30 अक्टूबर को स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

पहले 1 नवंबर को होना था कॉन्सर्ट

बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ का यह कॉन्सर्ट पहले 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाला था. बाद में इसकी तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी गई. हालांकि, अब पुलिस की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस खबर से उन फैंस को निराशा हो सकती है, जिन्होंने अपने पसंदीदा सिंगर को लाइव देखने के लिए टिकट बुक किए हैं. फिलहाल, आयोजकों की ओर से कॉन्सर्ट रद्द होने, नई तारीख तय होने या किसी दूसरे स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है. जिन लोगों ने बुक माय शो के जरिए टिकट खरीदे हैं, वे रिफंड और कार्यक्रम से जुड़े ताजा अपडेट के लिए इसी प्लेटफॉर्म पर नजर रखें. 

दिल्ली में पहले भी धमाल मचा चुके हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ इससे पहले भी दिल्ली में अपने लाइव शो से फैंस का दिल जीत चुके हैं. साल 2024 में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनके कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. फैंस के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए उस समय एक अतिरिक्त दिन भी शो आयोजित किया गया था. ऐसे में इस बार भी उनके दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर काफी उत्सुकता थी लेकिन पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से फैंस की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Vijay Rashmika Wedding: 100 बार शादी के लिए पूछा, तब जाकर माने विजय देवरकोंडा! रश्मिका मंदाना ने खोला बड़ा राज़

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: बिग बॉस में छलका माही का दर्द, बताया क्यों नहीं ली एलिमनी. अरिश्फा को लेकर कही ये बात

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस का प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें टीवी अभिनेत्री…

Last Updated: October 22, 2026 15:39:56 IST

Poonawalla Fincorp-এর ঋণ অফারের সঙ্গে এই উৎসবের মরসুমকে করে তুলুন আরও আনন্দময় ও লাভজনক

২০২৬ সালের ১০ অক্টোবর থেকে ১৫ নভেম্বর পর্যন্ত চালু থাকা এই অফারগুলির মধ্যে রয়েছে কনজিউমার…

Last Updated: October 22, 2026 15:36:56 IST

Bhuvneshwar Kumar: चार साल बाद वापसी, करीब 300 ओवर तक नहीं डाली थी नो-बॉल; न्यूजीलैंड के खिलाफ टूट गया रिकॉर्ड

Bhuvneshwar Kumar Comeback: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद…

Last Updated: October 22, 2026 15:14:36 IST

Dausa Gangrape Case: एक तो नाबालिग…ऊपर से गर्भवती, दौसा में 16 साल की लड़की से दरिंदगी की हदें पार; फिर जो हुआ

Dausa Gangrape Case: दौसा में 16 साल की गर्भवती नाबालिग से तीन आरोपियों ने अगवा…

Last Updated: October 22, 2026 15:06:18 IST

Ranbir Kapoor Apology Video: जीत की जगह अच्छाई का अंत…गलती से बोल गए रणबीर कपूर; ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Ranbir Kapoor Apology Video: रणबीर कपूर दशहरे के कार्यक्रम में 'जीत' की जगह 'अंत' बोलने…

Last Updated: October 22, 2026 14:30:24 IST