Love Affair: उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले से प्रेम की एक ऐसी दास्तां सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आपके आंखों से आंसू निकलने लगेंगे. दरअसल यहां के एक कस्बे में एक युवा हिंदू महिला अपने मुस्लिम प्रेमी से शादी करने पर इतनी अड़ गई कि उसने न सिर्फ धर्म परिवर्तन का फैसला लिया, बल्कि अपने प्रेमी के घर के बाहर ज़हर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. वहीं, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में भेजा जा रहा है.
प्रेमी के खातिर पहना बुर्का
जानकारी के मुताबिक 18 साल की ये स्थानीय युवती पिछले एक साल से एक मुस्लिम युवक के साथ रिलेशन में आ गई और उससे बहुत प्रेम करने लगी. वहीं युवती का कहना है कि उनके बीच गहरा रिश्ता था और उन्होंने हमेशा साथ रहने का वादा किया हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने साथ जीने और मरने की भी कस्मे खाई हुईं थीं. उसके प्रति उसका प्रेम इतना गहरा था कि उसने अपने प्रेमी की खातिर बुर्का पहनना भी शुरू कर दिया था.
जब पिता को पता चली पूरी कहानी
वहीं जब लड़की के पिता को इस रहते का पता चला तो वो आक्रोश में आ गए और तब तो वो आग बबूला हो गए जब उन्हें पता चला कि लड़का मुस्लिम है. इसके बाद उन्होंने इसका ज़ोरदार विरोध किया. लेकिन, उसकी माँ अपनी बेटी की खुशी के लिए इस शादी को स्वीकार करने को तैयार थी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवाद इतना बढ़ गया कि, लगभग छह महीने पहले, पिता ने अपनी पत्नी और बेटी दोनों को घर से निकाल दिया. तब से, माँ और बेटी ताजपुर में ही एक किराए के कमरे में रह रही थीं.
ऐसे युवक ने दिया धोखा
सिर्फ यही नहीं हालात तब और ज्यादा बिगड़ गए जब युवती अपनी माँ के साथ, बुर्का पहने हुए, अपने प्रेमी के घर पहुंची. इस दौरान उसने प्रस्ताव रखा कि वो ‘कलमा’ पढ़ने और इस्लाम कबूल करने को तैयार है, बशर्ते उसका प्रेमी उससे तुरंत शादी कर ले. कानूनी नतीजों और सरकार के कड़े नियमों का हवाला देते हुए, युवक ने शादी को अगले साल तक टालने की कोशिश की. जब युवती ने इस बात पर ज़ोर दिया, तो युवक ने अपना मोबाइल फ़ोन बंद कर दिया और घर से भाग गया.
प्रेमिका ने उठाया बड़ा कदम
इसके बाद अपने प्रेमी के दरवाज़े पर ताला लगा देखकर और उसे कहीं भी न पाकर, युवती पूरी तरह से टूट गई. इस हताशा और निराशा से घिरकर, उसने अपने प्रेमी के घर के ठीक बाहर ही कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया. युवती को दर्द से कराहते देख वहाँ अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के परिवार की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस लिखित शिकायत मिलने का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.