90 की दशक की फिल्में और एक्ट्रेसेज का एक अलग ही जलवा था. क्या आप जानते हैं कि वो तीन एक्ट्रेस कौन है जिन्होंने एक ही रंग की साड़ी अलग-अलग फिल्मों में पहन लोगों को अपना दीवाना बनाया था. अगर नहीं तो आइए जानते हैं
90 का दशक हिंदी सिनेमा का सुनहरा दौर माना जाता है, जहां सिर्फ फिल्मों की कहानियां ही नहीं बल्कि कलाकारों का फैशन भी लोगों के दिलों पर राज करता था. उस समय की तीन दिग्गज एक्ट्रेसेज- श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला अपने अंदाज और खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं. दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों ने अलग-अलग फिल्मों और गानों में एक जैसी ऑरेंज साड़ी पहनकर एक फैशन ट्रेंड सेट कर दिया था, जो आज भी याद किया जाता है.
तेलुगु फिल्म S P Parashuram में श्रीदेवी ने ऑरेंज साड़ी पहनकर अपने लुक से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. इस साड़ी को नेशनल अवॉर्ड विजेता डिजाइनर नीतू लुल्ला ने डिजाइन किया था. साड़ी का सिंपल लेकिन एलिगेंट स्टाइल श्रीदेवी की खूबसूरती को और निखारता था, जो उस दौर में काफी लोकप्रिय हुआ.
जब भी ऑरेंज साड़ी की बात होती है, तो फिल्म बेटा का फेमस गाना Dhak Dhak Karne Laga याद आ जाता है. इस गाने में माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाओं और डांस से ऐसा जादू बिखेरा कि वो साड़ी फैशन आइकन बन गई. इस खास साड़ी को फेमस डिजाइनर अन्ना सिंह ने डिजाइन किया था. माधुरी का ये लुक आज भी स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है.
फिल्म ‘डर’ के ‘ऑब्सेशन डांस’ में जूही चावला ने भी ऑरेंज साड़ी पहनकर अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था. इस साड़ी को भी डिजाइन किया था नीतू लुल्ला ने. जूही का ये लुक उनकी मासूमियत और ग्रेस को खूबसूरती से दिखाता है.
तीनों एक्ट्रेसेज ने एक ही रंग ऑरेंज को अपने-अपने अलग अंदाज में पेश किया. जहां श्रीदेवी ने इसे सादगी के साथ कैरी किया, वहीं माधुरी ने इसे ग्लैमरस और बोल्ड बनाया और जूही ने इसमें अपनी चुलबुली पर्सनैलिटी का रंग भरा. यही वजह है कि ये ट्रेंड आज भी फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा में रहता है.
90 के दशक की इन तीनों एक्ट्रेसेज ने ये साबित कर दिया कि एक ही रंग और स्टाइल को अलग-अलग तरीके से प्रस्तुत कर उसे आइकॉनिक बनाया जा सकता है. उनकी ये ऑरेंज साड़ी आज भी फैशन इंडस्ट्री और सिनेमा प्रेमियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है.
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…
Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…
Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…
Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…
Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…