<
Categories: क्राइम

Video: लड़की को उठाया और फिर…रात के अंधेरे में हैवानों ने की ऐसी हरकत; वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Bihar Crime: जमुई में लड़का-लड़की को कुछ लोगों ने घेर लिया. वायरल वीडियो में लड़की से बदसलूकी, उसे जबरन अंधेरे में ले जाने की कोशिश और बैग चेक करते लोग नजर आ रहे हैं.

Bihar Crime: बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. जिस किसी की नजर इस वीडियो पर पड़ी वो हैरान रह गया. वीडियो में एक लड़का और लड़की कुछ लोगों के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोग लड़की के साथ बदतमीजी भी करते नजर आ रहे हैं. तभी लड़का और लड़की भागने की कोशिश करते हैं. लेकिन घटिया लोगों के भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इसी बीच एक आदमी लड़की को गंदी तरीके से उठाकर अंधेरे की तरफ ले जाता है. जिस तरह से वह लड़की को उठाता है, उससे साफ पता लगता है कि उसके इरादे लड़की को लेकर बिल्कुल भी ठीक नहीं थे. लड़की बार-बार उनसे छोड़ने की गुहार लगा रही थी. लड़का भी पूरी तरह से उसे लोगों के चंगुल से बचाने में लगा हुआ था. लेकिन मनचलें लड़की को छोड़ने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. 

लड़की के साथ सरेआम बदतमीजी

वीडियो देखने के बाद साफ समझ आ रहा है कि लड़का-लड़की दोनों साथ में घूमने के लिए निकले थे. तभी रात को बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लड़की के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की. वीडियो में लड़का और लड़की बेहद डरे और सहमें हुए नजर आ रहे हैं. जब लड़का और लड़की जाने लगते हैं, तो लोग उनका बैग भी चेक करते हैं. जिसपर लड़की कहती है कि बैग में केवल कॉपी-किताब हैं. 

मनचलों की भीड़ में फंसे लड़का-लड़की

इस घटना के कारण पूरी सड़क पर जाम लग गया. कुछ मनचलों ने लड़के का कॉलर पकड़कर खींचा और लड़की को भी गंदी तरह से छूने की कोशिश की. जिसके कारण लड़का और लड़की दोनों बुरी तरह से डर गए थे. पूरी वीडियो देखने के बाद पता लगता है कि मनचले अगर सड़क पर भीड़ न होती, तो लड़की के साथ कुछ भी कर सकते थे. लेकिन, वहां मौजूद कोई भी शख्स उन दोनों की मदद के लिए आगे नहीं आया. केवल हाथ में फोन लिए वीडियो बनाते नजर आए. आज के समय में हर कोई ह्रदयहीन हो गया है. मदद के समय भी केवल फोन निकालकर वीडियो बनाना पसंद करते हैं. लेकिन, थोड़ी हिम्मत दिखाकर उनकी मदद नहीं करते हैं.  

ये भी पढ़ें:  राहुल गांधी को शादी के लिए करूंगी प्रपोज, इंदौर की युवती ने बताई अपनी पसंद, कार्यक्रम से दिखा अलग क्रेज

बिहार पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्स पर डालकर बिहार पुलिस और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से इस मामले पर सख्ती से एक्शन लेने की बात कही है. उन्होंने लिखा कि- ‘ये आदमी साफ तौर पर लड़की के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे थे. वीडियो में इरादा दिख रहा है. उन्होंने जो किया, उसकी कोई वजह नहीं है. यह खुलेआम यौन हिंसा है और इसे बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए. बिहार सरकार को इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कल तक का समय है. अगर उन्हें कल तक गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परसों से बिहार में न्याय की मांग को लेकर एक बड़ा पब्लिक मूवमेंट होगा.’

ये भी पढ़ें:  Sapphire 90 Mall के 18 स्पा सेंटरों पर ऐसा क्या हो रहा था? देर रात को पुलिस ने मारा छापा; अंदर का माहौल देख सब दंग

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST