<
Categories: मनोरंजन

भूख से भाई की मौत, जंगलों में पैदल सफर… दर्द से भरा था बचपन, फिर बॉलीवुड में रचा इतिहास

Helen Struggle Story: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हेलेन ने अपनी शुरुआती जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे. वे जंगल, नदियों के रास्ते लाशों को पार करती हुई अपने परिवार के साथ भारत पहुंचीं. इस दौरान वे केवल 4 साल की थीं.

Helen Struggle Story: बॉलीवुड की ऐसी हसीना, जिसके डांस पर कभी पूरा हिंदुस्तान झूम उठता था. उसकी जिंदगी की शुरुआत काफी दर्दनाक रही. मंच और पर्दे पर अपने कदमों से जादू बिखेरने वाली हेलन ने बचपन में ऐसा खौफनाक दौर देखा था, जिसे याद करना भी आसान नहीं था. महज चार साल की उम्र में उन्हें अपनी मां और छोटे भाई के साथ युद्ध से बचने के लिए बर्मा छोड़कर भारत की ओर पैदल निकलना पड़ा था. बता दें कि हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 को रंगून, बर्मा में हुआ था, जो आज म्यांमार के नाम से जाना जाता है.

हेलन के पिता जॉर्ज डेसम्मियर एंग्लो-इंडियन थे, जबकि मां मर्लिन बर्मा की रहने वाली थीं. परिवार में उनका एक छोटा भाई रोजर भी था. बचपन में ही हेलन के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की मुश्किलें बढ़ने लगीं.

युद्ध ने छीन लिया बचपन

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब जापानी सेना ने बर्मा पर हमला किया, तो हजारों लोगों की तरह हेलन का परिवार भी वहां से निकलने को मजबूर हो गया. उस वक्त हेलन सिर्फ चार साल की थीं. उनकी मां गर्भवती थीं और साथ में छोटा भाई भी था. भारत पहुंचने के लिए परिवार ने जंगलों, पहाड़ियों, नदियों और दलदली रास्तों से होकर लंबा सफर पैदल तय किया. रास्ते में भूख और बीमारी ने उनके छोटे भाई की जान ले ली. परिवार को उसे वहीं छोड़कर आगे बढ़ना पड़ा. इसी मुश्किल यात्रा के दौरान हेलन की मां का गर्भपात भी हो गया. कई मुश्किलों को पार करने के बाद परिवार भारत पहुंचा और आखिरकार कोलकाता होते हुए मुंबई आया.

मजबूरी ने बनाया डांसर

मुंबई में भी जिंदगी आसान नहीं थी. मां की तबीयत खराब रहने लगी और घर चलाने के लिए पैसे नहीं थे. आर्थिक मजबूरी के कारण हेलन को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. किशोर उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम शुरू कर दिया. धीरे-धीरे उनका डांस लोगों को पसंद आने लगा और धीरे-धीरे वो बॉलीवुड की मशहूर डांसर बन गई.

निजी जिंदगी में देखे उतार-चढ़ाव

निजी जिंदगी में भी हेलन को कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े. 1957 में उन्होंने निर्देशक पी.एन. अरोड़ा से शादी की लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. बाद में 1981 में उन्होंने लेखक और पटकथा लेखक सलीम खान से शादी की. हालांकि सलीम और हेलेन के अपने बच्चे नहीं हैं. उन्होंने अर्पिता को गोद लिया था. सलीम खान की पहली पत्नी से उनके चार बच्चे हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान औरर बेटी अलविरा खान हेलेन के सौतेले बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें: फिल्मों की शूटिंग के दौरान दर्द से जूझती थीं श्रुति हासन, बोलीं-कई बार दुआ की पुरुषों को भी हों पीरियड्स

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST