Live TV
Search
Home > क्राइम > Watch Video: खेतों के बीच लड़की चीखती रही, लड़का पीटता रहा… वायरल वीडियो देखकर गुस्से में लोग

Watch Video: खेतों के बीच लड़की चीखती रही, लड़का पीटता रहा… वायरल वीडियो देखकर गुस्से में लोग

Jharkhand Viral Video: डुमरी से बताया जा रहा वीडियो वायरल है. सफेद शर्ट पहने युवक खेतों के बीच लड़की के बाल पकड़कर लातों से पीट रहा है. वीडियो के समय की पुष्टि नहीं, जांच की मांग है.

Written By:
Published: November 23, 2026 11:20:35 IST
Last Updated: November 23, 2026 11:20:35 IST

Mobile Ads 1x1

Jharkhand Viral Video: झारखंड के डुमरी से बताया जा रहा एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक एक लड़की के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार करता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और कार्रवाई की मांग हो रही है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की इंडिया न्यूज पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खेतों के बीच सुनसान जगह पर एक युवक लड़की के बाल पकड़कर उसे मार रहा है. युवक ने सफेद शर्ट पहनी हुई है. वह लड़की को लातों से भी मारता नजर आ रहा है. लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन युवक नहीं रुक रहा. आसपास कोई भी उसे रोकता हुआ नहीं दिख रहा.

वीडियो के समय की पुष्टि नहीं

इस वीडियो को डुमरी का बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो कब का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. यह भी साफ नहीं है कि वीडियो में दिख रही लड़की और युवक कौन हैं और मारपीट की वजह क्या थी. सोशल मीडिया पर वीडियो अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. इसलिए वीडियो की सच्चाई की जांच जरूरी है.

ये भी पढ़ें:  Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल

कार्रवाई की मांग

वीडियो देखने के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जल्द जांच की जाए. अगर वीडियो सही पाया जाता है तो आरोपी युवक के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम लड़की को पीटना इंसानियत को शर्मसार करने वाला है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की पुष्टि के लिए पुलिस जांच का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘मेरी बेटी को मत…’, एयरपोर्ट पर चिल्लाती रही मां, खींच कर ले गए ICE अधिकारी; वीडियो वायरल

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.

MORE NEWS