<
Categories: क्राइम

इंटरनेशनल बेकरी कांड: मकोका का आरोपी पप्पू पेजर गिरफ्तार! 3 साल से दे रहा था चकमा, एयरपोर्ट पर पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल…

काशिमीरा के इंटरनेशनल बेकरी कांड का वो शातिर आरोपी 'पप्पू पेजर' आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही क्या हुआ? जानिए गिरफ्तारी की पूरी कहानी...

Pappu Pager Arrest: काशिमीरा के चर्चित ‘इंटरनेशनल बेकरी’ गोलीबारी मामले में साल 2023 से फरार चल रहे शातिर आरोपी निसार अहमद फजल अहमद शेख उर्फ ‘पप्पू पेजर’ को पुलिस ने धर दबोचा है. मिरा-भाईंदर, वसई-विरार क्राइम ब्रांच की यूनिट-1 को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब उन्हें सटीक जानकारी मिली कि यह कुख्यात आरोपी विदेश से लौटकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाला है. जैसे ही पप्पू पेजर ने आज यानी 11 मार्च 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कदम रखा, पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया.  

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला 13 अक्टूबर 2023 की सुबह का है. काशिमीरा की ‘इंटरनेशनल बेकिंग कंपनी’ में काम करने वाले चंद्रकांत मल्लप्पा कोंडगुले पर जानलेवा हमला हुआ था. एक अज्ञात हमलावर ने पिस्टल तानकर उन पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण गोली नहीं चली और आरोपी मौके से फरार हो गया था.  
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह हमला एक संगठित अपराधी टोली की सोची-समझी साजिश थी. इसी वजह से मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर मकोका (MCOCA) जैसी सख्त धाराएं लगाई गई थीं. मुख्य आरोपी पप्पू पेजर घटना के बाद से ही विदेश भाग गया था.  

पुलिस कार्रवाई और रिकॉर्ड

पप्पू पेजर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी लंबा है. इसके खिलाफ वडाला ट्रक टर्मिनल, भायखला और काशिमीरा पुलिस थानों में कुल 4 गंभीर मामले दर्ज हैं. आज जब उसे कोर्ट में पेश किया गया, तो अदालत ने उसे 20 मार्च 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे और पुलिस उप-आयुक्त (क्राइम) संदीप डोईफोडे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने अंजाम दी है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

असली या नकली? सचिन तेंदुलकर के प्रैंक ने दोस्त के उड़ाए होश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…

Last Updated: April 1, 2026 20:11:18 IST

Vaishakh 2026: जानें कब से शुरू और कब खत्म होगा वैशाख, इस दौरान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत और मनाए जाने वाले त्योहार

Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…

Last Updated: April 1, 2026 19:33:23 IST

LSG vs DC: मोहम्मद शमी की वापसी, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…

Last Updated: April 1, 2026 19:21:53 IST

‘दादा’ की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग, राजकुमार राव ने साझा की जानकारी; क्या होगा फिल्म का नाम?

Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…

Last Updated: April 1, 2026 19:14:13 IST

असम बना चुनावी रणभूमि, ‘मियां’ से ‘लव जिहाद’ तक चुनाव में गरमाए ये मुद्दे, कौन से मुद्दे मारेंगे बाजी?

असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…

Last Updated: April 1, 2026 19:12:06 IST

अप्रैल 2026 से बंद हुआ Form 15H: सीनियर सिटिजेन्स के लिए होंगे ये बदलाव, जानें फॉर्म 121 में क्या?

भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…

Last Updated: April 1, 2026 18:56:07 IST