<
Categories: क्राइम

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों में गर्दन पर निशान मिले. पत्नी इल्मा और दोस्त अमन पर केस दर्ज, पुलिस कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी.

Meerut Murder Case: मेरठ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 30 साल के राजमिस्त्री मोहम्मद तालिब की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है. इस मामले में उसकी पत्नी इल्मा और उसके कथित दोस्त अमन पर केस दर्ज हुआ है. पुलिस अब शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम की तैयारी में है.

एक तस्वीर ने खोला मौत का राज

बीती 28 सितंबर को तालिब की अचानक मौत हो गई थी. पत्नी इल्मा ने इसे कुदरती मौत बताकर 29 सितंबर को मुजफ्फरनगर में उसे दफना दिया. लेकिन दफनाने से पहले रिश्तेदारों ने शव की कुछ तस्वीरें खींच ली थीं. बाद में जब परिवार ने तस्वीरें देखीं तो होश उड़ गए. तालिब की गर्दन पर गला घोंटने जैसे गहरे निशान दिखे. परिवार को शक हुआ कि दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई है.

पत्नी के बर्ताव ने बढ़ाया शक

तालिब मेरठ की जाकिर कॉलोनी में पत्नी इल्मा (27) और 3 साल की बेटी के साथ किराए पर रहता था. तालिब राजमिस्त्री था और इल्मा ब्यूटी स्टूडियो में काम करती थी. दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी. परिवार का आरोप है कि मौत के बाद ही इल्मा घर से कीमती सामान समेटने लगी थी. इतना ही नहीं, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इल्मा को मीट दुकान चलाने वाले अमन के साथ कई बार देखा गया था.

छिपा हुआ मोबाइल बना अहम सबूत

परिवार ने जब इल्मा से तालिब का मोबाइल मांगा तो उसने गुम होने का बहाना बना दिया. तलाशी लेने पर फोन कपड़ों के बीच छिपा मिला. फोन की चैट, कॉल डिटेल और वॉयस रिकॉर्डिंग ने शक को और गहरा कर दिया. पूछताछ में इल्मा ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया. उसने कहा कि वह घर पर नहीं थी, बेटी ने बताया कि किसी ने उसके दुपट्टे से पिता का गला घोंटा है. इल्मा ने आरोप लगाया कि अमन ने बेटी को मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह चुप रही. वहीं पुलिस को इल्मा ने यह भी बताया कि तालिब उसके साथ मारपीट करता था.

ये भी पढ़ें:  4 महिलाएं और दो पुरुष अचानक पहुंचे स्पा सेंटर, किया हंगामा, लाखों वसूलकर किया कांड

कब्र से निकलेगा शव, होगा पोस्टमार्टम

तालिब के चचेरे भाई अकरम की शिकायत पर इल्मा और अमन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. जिलाधिकारी से अनुमति मिल चुकी है और पुलिस शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल के सबूतों के आधार पर ही आगे गिरफ्तारी होगी.

ये भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 17:47:18 IST

Vrindavan News: संस्कृत सीखने गुरुकुल गए 4 छात्रों की मौत, 2 फीट गहरे टैंक की सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस ने ले ली जान

Mathura News: मंगलवार देर रात मथुरा के वृंदावन स्थित महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुल में पानी…

Last Updated: October 7, 2026 17:35:38 IST

Bihar News: धान बोने के लिए किसान ने मांगी मदद, तो दोस्तों ने रख दी अनोखी शर्त, ‘देसी दोस्ती’ का Video Viral

बिहार के एक किसान की उसके दोस्तों ने धान की बुवाई करने के लिए तभी…

Last Updated: October 7, 2026 17:19:25 IST

कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी

Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…

Last Updated: October 7, 2026 17:01:22 IST

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:55:03 IST