Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो फुटपाथ पर था. फुटपाथ से जा रहा एक व्यक्ति भी इस हादसे में घायल हो गया. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट
Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में बुधवार सुबह एक अचानक हुए धमाके ने लोगों के बीच अफरा-तफरी मचा दी. उत्तर-पूर्वी इलाके में बागलूर क्रॉस के पास Amazon ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर लगे ट्रांसफॉर्मर बॉक्स में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके की चपेट में आने से वहां से पैदल गुजर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 9:49 बजे हुई. अमेजन ऑफिस के गेट नंबर 3 के बाहर फुटपाथ पर ट्रांसफॉर्मर बॉक्स लगा हुआ था. आसपास लोग अपने काम के लिए आ-जा रहे थे. इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर में अचानक धमाका हुआ और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
Bengaluru Transformer Blast Outside Amazon Office Leaves Pedestrian Injured Bengaluru A transformer box installed on a footpath outside the #Amazon office near Bagalur Cross in northeastern #Bengaluru exploded on Wednesday morning around 9:49 am, injuring a pedestrian walking along the pavement. The incident occurred outside Gate No. 3 of the office campus, coming under the jurisdiction of the Yelahanka Old Town police station. The injured person has been identified as Md Afroz. Confirming the incident, the Deputy Commissioner of Police (North East) Mithun Kumar Sated, “This is at Gate No. 3, Amazon office. One Md Afroz is injured within #Yelahanka Old Town police station limits near Bagalur Cross. He is safe and currently in the hospital.” The explosion was captured on dashcam of Arun G, who witnessed the sudden blast.”My dashcam captured the incident. I couldn’t get out of the car because a large crowd gathered, and my kids were inside the car,” Arun G said. Further inquiries into the electrical failure are underway. @DCPNEBCP @FluffyBeardo @BlrCityPolice @NammaBESCOM
— Yasir Mushtaq (@path2shah) October 7, 2026
धमाके की चपेट में आने वाले व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अफरोज के रूप में हुई है. वह उस वक्त पैदल रास्ते से गुजर रहा था. घटना में उसे चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. नॉर्थ ईस्ट बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मिथुन कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हादसा अमेज ऑफिस के गेट नंबर 3 के पास हुआ और घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के मुताबिक उसकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है.
अचानक हुए इस धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है. बताया गया है कि घटना अरुण जी की कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में धमाके के दौरान अचानक मची हलचल को देखा जा सकता है. कार के मालिक ने बताया कि जब ये हादसा हुआ, तब वे अपनी कार में मौजूद थे. धमाके के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वह कार से बाहर नहीं निकल सके. उनके बच्चे भी कार के अंदर थे, इसलिए वे बाहर नहीं गए.
घटना के बाद येलाहंका ओल्ड टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रांसफॉर्मर बॉक्स में धमाका किस वजह से हुआ. फिलहाल हादसे में घायल मोहम्मद अफरोज का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…
Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…
Mathura News: मंगलवार देर रात मथुरा के वृंदावन स्थित महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुल में पानी…
बिहार के एक किसान की उसके दोस्तों ने धान की बुवाई करने के लिए तभी…
Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…
टीकमगढ़ के एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या के मामले में आरोपी को जमानत…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…