Antim Sanskar On Video Call: मुंबई के व्यापारी रहे शिवचरण गुप्ता की सोनीपत वृद्धाश्रम में मौत हो गई. बेटियां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं और वीडियो कॉल पर अंतिम विदाई देखी. छोटी बेटी ने 5100 रुपये भेजे.
अंतिम संस्कार वीडियो कॉल पर
Antim Sanskar On Video Call: कभी मुंबई के बड़े कपड़ा व्यापारियों की लिस्ट में शुमार शिवचरण रामरत्न गुप्ता का जिंदगी का आखिरी पड़ाव काफी दर्द भरा रहा. 74 साल की उम्र में हरियाणा के सोनीपत में उन्होंने एक वृद्धाश्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली, लेकिन उनको अंतिम विदाई देने के लिए बेटियां नहीं पहुंची. जिस पिता ने उन्हें बचपन से पाला, पिढ़ाई-लिखाई कराई, हर नखरे उठाए और धूमधाम से शादी की. उसी पिता के अंतिम संस्कार से बेटियों ने नौकरी का हवाला देते हुए दूरी बना ली.
शिवचरण पिछले तीन साल से सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे. मंगलवार को उनकी मौत की सूचना आश्रम के लोगों ने दी थी. उनकी तीन बेटियां है, लोगों को उम्मीद थी कि निधन की खबर सुनकर बेटियां भागी चली आएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बड़ी बेटी ने कहा कि वह नेपाल में हैं, नहीं आ सकती. वहीं दूसरी ने भी मना कर दिया और छोटी ने तो हद पार कर दी उसने 5100 रुपये भेजकर अंतिम संस्कार करने की बात कर दी.
आश्रम संचालक आनंद कुमार के मुताबिक, बेटियों ने वीडियो कॉल के जरिए अंतिम संस्कार की बात कही. जब पिता को मुखाग्नि दी जा रही थी, तब एक ने कहा कि अभी और कितना समय लगेगी. इसके बाद उसने कहा कि अंतिम संस्कार की वीडियो भेज देना. वीडियो कॉल पर पिता का शव देख उनकी एक बेटी ने केवल पापा कहा.
शिवचरण रामरत्न गुप्ता का नाम कभी मुंबई के बड़े कपड़ा व्यापारियों में शामिल था. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने की बात कही. तीनों बेटियों नीता, निशआ और प्रिया को पाला और पढ़ा-लिखाकर अपने पैरों पर खड़ा किया. लेकिन समय के साथ उन्हें व्यापार में काफी नुकसान हुआ. जिसके बाद पति की आर्थिक स्थिति खराब होती चली गई. वह अपने पत्नी के साथ सोनीपत आ गए और दोनों ने वृद्धाश्रम में रहना शुरू किया. करीब एक साल बाद पत्नी की मौत हो गई.
शिवचरण ने जिंदगीभर कई मुश्किलों का सामना किया. लेकिन जाते-जाते उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की. उन्होंने अपनी आंखे दान करने का संकप्ल लिया था. निधन के बाद डॉक्टरों की टीम ने आश्रम पहुंचकर उनकी आंखें दान कराईं. उनकी दोनों आंखें किसी जरूरतमंद को दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: Smriti Pandey Death Mistry: कौन थी स्मृति पांडे? घर की तीसरी मंजिल पर मिली लाश; आशिक को देख पुलिस भी हैरान
JustKeth Udaipur Livestream Incident: थाई-फ्रेंच मूल की एक महिला यूट्यूबर जस्टकेथ का एक वीडियो सोशल…
Dating App Love Story: सोशल मीडिया पर किसी ने अपना ऑनलाइन लव स्टोरी का खौफनाक…
IND vs NZ 5th ODI के दौरान मोहम्मद सिराज का तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाने…
Diljit Dosanjh Indore Concert: चार गानों पर प्रतिबंध के विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने…
Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ICC चेयरमैन चुना…
Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…