Live TV
Search
Home > क्रिकेट > PAK vs WI: बाबर आजम के शतक का इंतजार फिर बढ़ा… सेंचुरी होते होते रह गई, साढ़े 3 साल से जूझ रहे

PAK vs WI: बाबर आजम के शतक का इंतजार फिर बढ़ा… सेंचुरी होते होते रह गई, साढ़े 3 साल से जूझ रहे

Babar Azam Miss Century: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतजार 3.5 साल से भी ज्यादा लंबा हो गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 रन पर रन आउट हो गए. वह 12 रन से शतक से चूक गए.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-05 15:13:39

Mobile Ads 1x1

Babar Azam Miss Century: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट में 161 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी तक नहीं पहुंच सके हैं. अब यह इंतजार साढ़े तीन साल से भी ज्यादा लंबा हो गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बाबर शतक से चूक गए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऐसा लग रहा था कि बाबर आज़म आखिरकार अपने शतक के सूखे को खत्म कर देंगे. उन्होंने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 146 गेंदों में 88 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला. वह शानदार लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन एक छोटी-सी गलती उनकी यादगार पारी पर भारी पड़ गई.

एक कॉल ने तोड़ दिया शतक का सपना

पाकिस्तान की पारी के 75वें ओवर में जोमेल वारिकन की गेंद को बाबर ने कवर की तरफ खेला और तेजी से एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े. दूसरे छोर पर मौजूद अब्दुल्ला शफीक ने रन लेने से मना कर दिया. तब तक बाबर आधी पिच तक पहुंच चुके थे. इसी दौरान ब्रैंडन किंग ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद उठाई और सीधे स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर निशाना लगा दिया. बाबर ने डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की पूरी कोशिश की, लेकिन रिप्ले में साफ हो गया कि वह क्रीज से काफी दूर थे. इस तरह वह 88 रन पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए.

पाकिस्तान ने मैच में बनाई मजबूत पकड़

यह बाबर आजम के टेस्ट करियर में सातवीं बार रन आउट होने की घटना थी. इसके साथ ही वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अजहर अली और वसीम अकरम की बराबरी पर पहुंच गए. इस सूची में सबसे ऊपर जावेद मियांदाद हैं, जो अपने टेस्ट करियर में आठ बार रन आउट हुए थे. पाकिस्तान की पहली पारी 115 ओवर में 387 रन पर समाप्त हुई. अब्दुल्ला शफीक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 160 रन बनाए.

Tags:

MORE NEWS