Live TV
Search
Home > क्राइम > लिवर की बीमारी से जूझ रहा था शख्स, आखिरी वक्त में बेटी से मुलाकात की करता रहा जिद; पत्नी ने सिर पर मोबाइल से वार कर की हत्या

लिवर की बीमारी से जूझ रहा था शख्स, आखिरी वक्त में बेटी से मुलाकात की करता रहा जिद; पत्नी ने सिर पर मोबाइल से वार कर की हत्या

Odisha Crime: ओडिशा के बलांगीर जिले में पत्नी ने अपने पति के सिर पर मोबाइल से वार कर दिया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. इसके अलावा, मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बेटी को मिलने नहीं दिया गया.

Written By:
Last Updated: July 15, 2026 00:19:43 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha Crime: ओडिशा के बलांगीर जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक की मौत के बाद पारिवारिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. जिसको लेकर मृतक के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके बेटे को मरने से पहले अपनी बेटी से मिलने का मौका नहीं दिया गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना बलांगीर जिले के लक्ष्मीजोर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले चिमिनी भाटीपाड़ा गांव में हुई.

पुलिस के अनुसार, स्वप्नेश्वर मिश्रा को 9 जुलाई को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पिता ने क्या कहा?

मृतक के पिता प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने लक्ष्मीजोर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपनी बहू अनामिका सतपथी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 जून को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान अनामिका ने स्वप्नेश्वर को मोबाइल फोन से मार दिया था. जिसकी वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और टांके लगाने पड़े थे. उस मामले को पहले पुलिस स्टेशन में आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था.

इसके अलावा, पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उस घटना के बाद उनकी बहू का परिवार उसे और उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था. उनका दावा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान स्वप्नेश्वर ने बार-बार अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन मरने से पहले उन्हें कभी उससे मिलने नहीं दिया गया.

यह भी पढ़ें –  कौन हैं मौलाना फजलुर रहमान? जिन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दे दिया चुनाव लड़ने का चैलेंज

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

इस बीच, पुलिस की जांच से पता चला है कि स्वप्नेश्वर लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे. 9 जुलाई को उन्हें पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर, पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (UD) का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है. इस दुखद घटना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा. रिपोर्ट और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें –   चार दिन तक पति करता रहा तलाश, उधर प्रेमी पहले ही रच चुका था खौफनाक साजिश… झाड़ियों में मिला खून से सना चाकू और कपड़े!

Tags:

MORE NEWS