Live TV
Search
Home > क्राइम > पति छोड़ प्रेमी के साथ बनाए अवैध संबंध, फिर उसी के साथ कर दिया कांड; गर्लफ्रेंड के चक्कर में गंवानी पड़ी जान

पति छोड़ प्रेमी के साथ बनाए अवैध संबंध, फिर उसी के साथ कर दिया कांड; गर्लफ्रेंड के चक्कर में गंवानी पड़ी जान

Raebareli Crime News: रायबरेली के बछरावां में अवैध संबंध का खौफनाक अंत हुआ. विवाहिता ने प्रेमी रमाकांत को मिलने के बहाने बुलाया और पति के साथ मिलकर ईंट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

Written By:
Last Updated: September 13, 2026 11:29:22 IST

Mobile Ads 1x1

Raebareli Crime News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से प्यार, धोखा और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक विवाहिता से प्रेम संबंध एक युवक की जान पर भारी पड़ गया. महिला ने अपने ही पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी.

मिलने के बहाने बुलाकर रची हत्या की साजिश

यह पूरा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का है. बताया जा रहा है कि खैरहनी गांव में रहने वाली एक विवाहिता का अवैध संबंध हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत से था. जब इस रिश्ते का खुलासा पति के सामने हुआ तो महिला ने खुद को बचाने के लिए सारा दोष प्रेमी पर डाल दिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची. पुलिस के मुताबिक महिला ने प्रेमी रमाकांत को मिलने के बहाने फोन कर खैरहनी बुलाया. रमाकांत अपनी कार से उससे मिलने पहुंचा, जहां पहले से घात लगाकर बैठा महिला का पति उसका इंतजार कर रहा था.

गाली-गलौज के बाद ईंट से कूचकर हत्या

पुलिस ने बताया कि गांव में पहुंचते ही रमाकांत का सामना महिला के पति से हुआ. दोनों के बीच पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई. इसी दौरान महिला भी मौके पर आ गई. फिर पति-पत्नी दोनों ने मिलकर रमाकांत पर ईंटों से हमला कर दिया और उसे कूच-कूचकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें: ‘तू गंदी हो चुकी है…’ स्पा सेंटर की आड़ में पत्नी कर रही थी काले काम, रंगे हाथों पति ने पकड़ा, बीच सड़क काटा ऐसा बवाल…!

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  खुद करता था अय्याशी! जब आई आफत, तो हैवान बन गया युवक, 3 मासूम बच्चियों संग की हैवानियत; पत्नी को तो…

MORE NEWS