<
Categories: क्राइम

रेप, गिरफ्तारी और फिर हाफ एनकाउंटर…6 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी सलमान पर कहर बन टूटी पुलिस

Raisen Rape Case: रायसेन में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सातवें दिन आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद रायसेन ले जाने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके कारण उसका शॉर्ट एनकाउंटर भी किया गया.

Raisen Rape Case: ध्‍य प्रदेश के रायसेन में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौनी वारदात ने पूरे राज्य को दहला कर रख दिया. अब इस मामले के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्ता कर लिया है. पुलिस उसे गांधीनगर से भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल लाई. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. 6 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद आरोपी काफी दिनो से लापता था. पुलिस के तेज कार्रवाई के कारण अपराधी को 7वें दिन गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने फरार सलमान पर 30 हजार रुपये का इना भी घोषित किया था. 

पुलिस ने सलमान को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, 6 साल की मासूम के साथ आरोपी सलमान चाय पीने के लिए गांधीनगर के वार्ड नंबर- 11 में एक दुकान पर पहुंचा था. उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह जंगल से होते हुए भोपाल पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि गांधीनगर पुलिस ने सलमान को गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया. गोहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंच गई है. हालांकी बीच रास्ते में आरोपी सलमान ने भागने की कोशिश भी की थी. जिसके बाद पुलिस न आरोपी को पकड़ने के लिए गोली भी चला दी. इसी दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई. उसे इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. 

सलमान का वीडियो आया सामने

सलमान खान की गिरफ्तारी के बाद जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने भी पहुंचे. लेकिन पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था. आरोपी को पकड़ने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे. आरोपी सलमान उस जगह पर खुलेआम घूमता वीडियो में भी कैद हुआ था, जहां पर 6 साल की मासूम के साथ रेप हुआ था. रेप के बाद दो अलग-अलग वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं. 

21 नवंबर को हुआ दुष्कर्म

यह दिल दहला देने वाली घटना 21 नवंबर की शाम को हुई. जिस दौरान बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान सलमान ने उसे चॉकलेट का लालच दिया. फिर जंगल ले गया और वहां उस मासूम के साथ दरिंदगी की. परिवार ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो उन्‍हें पता चला कि सलमान ही उसके साथ आखिरी बार नजर आया था.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

IPL 2026: फिटनेस टेस्ट पास करने की देरी, दोबारा मैदान पर होंगे एमएस धोनी, किस टीम से मैच?

एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…

Last Updated: April 6, 2026 15:21:24 IST

शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, केजरीवाल ने खुद पेश की अपनी दलील; क्यों भड़के एसजी?

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:13 IST

बास्केटबॉल ने कैसे ली 20 साल के मरीन इंजीनियरिंग छात्र की जान? खुलासे के बाद पुलिस का भी ठनका माथा

Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:46 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट karresults.nic.in पर जल्द, ऐसे करें आसानी से चेक

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: April 6, 2026 15:06:57 IST

EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध

Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…

Last Updated: April 6, 2026 14:26:33 IST

NCERT Syllabus: एनसीईआरटी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, सिर्फ कक्षा 8 नहीं, सभी कक्षाओं में बदलाव जरूरी

NCERT Syllabus: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा सिर्फ कक्षा 8 तक…

Last Updated: April 6, 2026 14:23:28 IST