Hindi News / Delhi / Crime Against Women In Delhi Crime Against Women Increased In Delhi Shocking Results In Ncrb Report

Crime Against Women: दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, NCRB की रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आंकड़े

India News(इंडिया न्यूज), Crime Against Women: राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। एक डाटा के अनुसार, भारत के 19 बड़े शहरों में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का 29.04 फिसदी दिल्ली में हो रहे हैं। इन आकड़ों के अनुसार राजधानी में प्रतिएक दिन में करीब 3 रेप की घटनाएं सामने आती हैं। […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Crime Against Women: राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। एक डाटा के अनुसार, भारत के 19 बड़े शहरों में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का 29.04 फिसदी दिल्ली में हो रहे हैं। इन आकड़ों के अनुसार राजधानी में प्रतिएक दिन में करीब 3 रेप की घटनाएं सामने आती हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, शहर में साल 2022 में महिलाओं के खिलाफ 14,158 अपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, ये अकड़े पिछले साल के मुकबले से ज्यादा है। मालूम हो कि साल 2021 में शहर में महिलाओं के खिलाफ 13,982 मामले दर्ज किए गए थे।
इस आकडों के अनुसार, राजधानी में 1 लाख लोगों में महिलाओं के साथ 186.9 अपराधिक मामले दर्ज किए जाते हैं। वहीं भारत के 19 बड़े शहरों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले 48,755 मामलों में करीब 29.04% मामले दिल्ली में दर्ज किए गए।

इस महानगरों में हुए सबसे ज्यादा अपराध

ये महानगर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, गाजियाबाद, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे और सूरत हैं। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 मामले दर्ज हुए।

दिल्ली में साइबर क्राइम बढ़ा

साइबर क्राइम के मामलों में दिल्ली सबसे आगे है। इस साल दिल्ली में 685 साइबर क्राइम के मामले दर्ज किए गए। इसमें 33 साइबर1 धोखाधड़ी की घटनाएं, 55 कंप्यूटर संबंधी अपराध और 5 धोखाधड़ी की घटनाएं शामिल हैं। वहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में सामने आ रहे हैं। इस साल उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 65,743 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद महाराष्ट्र (45,331) और राजस्थान (45,058) का स्थान है।

 

Kingdom of Dreams Fire: गुरुग्राम में आग का तांडव; ‘सपनों का साम्राज्य किंगडम ऑफ ड्रीम्स पलभर में हुआ खाक’, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Crime against women in Delhi

ये भी पढ़े-

 

 

 

 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue