होम / Delhi AQI Today: दिल्ली पर ठंड के साथ प्रदूषण का सितम, कई इलाकों में AQI 400 के पार  

Delhi AQI Today: दिल्ली पर ठंड के साथ प्रदूषण का सितम, कई इलाकों में AQI 400 के पार  

Reepu kumari • LAST UPDATED : December 2, 2023, 12:46 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली इस वक्त ना केवल प्रदूषण से परेशान है बल्कि रही सही कसर कोहरे ने पूरी कर दी है। अभी भी यहां की हवा बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज यानि 2 दिसंबर को 365 दर्ज किया गया। सुबह के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। जिसके कारण एक्यूआई लेवल (Delhi AQI Today) में कमी आई है, लेकिन अभी यह बेहद खराब श्रेणी बनी हुई है। कुछ इलाकों में आज भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में। दिसंबर के पहले दिन भी दिल्ली का AQI 372 रहा। आज सुबह 5 बजे दिल्ली का AQI 379 पाया गया। आसार हैं कि दिन में ये और भी बढ़ सकता है।

AQI -सुबह साढ़े 5 बजे 

  • स्थान AQI
  • दिल्ली ओवरऑल 379
  • आनंद विहार 390
  • बवाना 378
  • द्वारका 408
  • पूसा 379
  • लोधी रोड 349
  • एयरपोर्ट T3 385
  • RK पुरम 401
  • नोएडा 341
  • ग्रेटर नोएडा 337
  • गाजियाबाद 309
  • गुरुग्राम 300
  • फरीदाबाद 290

साल  2022 में 1 दिसंबर का AQI

  • 2023 372
  • 2022 368
  • 2021 370
  • 2020 367
  • 2019 250
  • 2018 306
  • 2017 343
  • 2016 403

AQI के बारे में

  • एक AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर ‘गंभीर’ माना जाता है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT