इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Delhi MCD Merger दिल्ली के तीनों निगमों को एक करने वाले विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है और आज से अब पूरी दिल्ली के लिए एक नगर निगम होगा। गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक के पारित होने के बाद यह राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह विधेयक कानून बन चुका है। अब दिल्ली नगर निगम के चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है।
Delhi MCD Merger
दिल्ली नगर निगम निगम संशोधन विधेयक 2022 को मंजूरी मिलने के बाद इसके कानून बनने के बाद अब जानकारों की मानें तो अब नगर निगमों के एकीकरण के लिए डीलिमिटेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली नगर निगम के चुनाव करवाए जाएंगे। बता दें कि विधेयक बजट सत्र में पहले लोकसभा में पारित हुआ और फिर यह राज्यसभा से भी पास हो गया था।
Read More : Mask Compulsory in 4 Districts of Haryana हरियाणा के 4 जिलों में मास्क लगाना फिर से अनिवार्य
दक्षिणी दिल्ली और उत्तरी,पूर्वी नगर निगम न होकर अब दिल्ली नगर निगम होगा। दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने के बाद तीन की बजाय एक ही महापौर और एक निगमायुक्त ही होगा। बता दें कि पहले जब तीन नगर निगम होते थे तो निगमायुक्त भी तीन व महापौर भी तीन होते थे।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube