India News (इंडिया न्यूज), दीपक राना | Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो मोबाइल टावर उपकरणों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर, चोरी के उन उपकरणों की खरीद फरोख्त करते थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस गिरोह के 2 सरगना के साथ उनके 13 सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक कबाड़ी के गोदाम और कुछ दूसरे जगहों पर छापेमारी कर 1 करोड़ 50 लाख की कीमत के चोरी के उपकरण और वारदात में इस्तेमाल कार व स्कूटी बरामद की है।
क्राइम ब्रांच के एडिशन डीसीपी संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरटेल के राष्ट्रीय नोडल अधिकारी ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित मोबाइल टावरों से आरआरयू, बीबीयू और संबंधित सहायक उपकरण के चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। सिंडिकेट को तोड़ने के लिए टीम ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आरआरयू/बीबीयू की चोरी में शामिल एक गिरोह के संबंध में खुफिया जानकारी विकसित की थी। आपराधिक खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी विकसित करने के बाद टीम ने इस गिरोह में विभिन्न व्यक्तियों की संलिप्तता की पहचान की।
Bihar Politics: पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाराज
टीम ने गिरोह के सरगनाओं की पहचान नाजिम और सलमान के रूप में की। साथ ही जांच में पाया गया कि वे विभिन्न राज्यों के विभिन्न व्यक्तियों से चोरी की आरआरयू, बीबीयू खरीदते थे और उन्हें रोहिणी में स्थित एक गोदाम में छिपाते थे। इसके बाद वे इन वस्तुओं को अन्य व्यक्तियों को ऊंचे दामों पर बेच देते थे। पुलिस टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी धर दबोचा। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद 63 मामलों को भी सुलझाने का दावा किया है।