इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
Illegal Construction Will Be Removed In Delhi’s Jahangirpuri : उत्तरी दिल्ली नगर निगम (MCD) प्रशासन ने जहांगीरपुरी इलाके में 20 और 21 अप्रैल को अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके लिए एमसीडी (MCD) ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए जवानों को तैनात करने का आग्रह किया है।
Delhi | Encroachment drive will be done on illegal construction in the Jahangirpuri area on April 20th and 21st. MCD has asked for 400 personnel from Delhi Police to handle law and order during this period. pic.twitter.com/LcZbeJDcvI
![]()
Illegal Construction Will Be Removed In Delhi’s Jahangirpuri
— ANI (@ANI) April 19, 2022
मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन जोन के सहायक कमिश्नर ने दिल्ली पुलिस के उत्तरी पश्चिमी के डीसीपी (DCP) को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जाना है। इसके तहत 20 व 21 अप्रैल को जहांगीरपुरी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर अतिक्रमण अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनान किया जाए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में रामनवमी के दिन जुलूस पर पथराव और फायरिंग के बाद हिंसा भड़क गई थी।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read : पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों को किया गिरफ्तार Jahangirpuri Violence
Also Read : Peace March in Jahangirpuri अमन कमेटी और पुलिस ने मिलकर जहांगीरपुरी में शांति मार्च निकाला
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube