Hindi News / Delhi / Less Crime More Peace Rekha Gupta Anti Romeo Squad Proved Useful

CM Rekha ने उठाया ऐसा कदम, अब दिल्ली वाले ले सकेंगे सुकून की सांस, क्या मिट जाएगा बदमाशों का नामो निशान?

CM Rekha Gupta: दिल्ली कुछ समय पहले ऐसा राज्य था जहाँ सबसे अधिक अपराध हुआ करते थे। लेकिन अब दिल्ली में क्राइम की कमी होने के कारण लोगों ने सुकून की सांस ली है।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CM Rekha Gupta: दिल्ली कुछ समय पहले ऐसा राज्य था जहाँ सबसे अधिक अपराध हुआ करते थे। लेकिन अब दिल्ली में क्राइम की कमी होने के कारण लोगों ने सुकून की सांस ली है। वहीँ एक समय था जब दिल्ली को ‘क्राइम कैपिटल’कहा जाता था। लेकिन अब राजधानी धीरे-धीरे सुरक्षा की दिशा में नई पहचान बना रही है। वहीँ 2025 की पहली तिमाही में अपराध के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि राजधानी में सुधार तो हो रहा है। वहीँ कहा जा रहा है कि इसके पीछे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की लगन और मेहनत है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ मॉडल को दिल्ली में भी बढ़ावा दिया।

  • CM रेखा का कमाल
  • जानिए क्या क्या हुए बदलाव

‘घर में घुसकर मारेंगे, कार के चीथड़े उड़ा देंगे…’, सलमान खान की जान का दुशमन कौन? बम से उड़ाने की मिली धमकी

Delhi Weather Today: Delhi-NCR में बरसेंगे बादल या गर्मी मचाएगी हाहाकार, जानिए कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM Rekha Gupta,

CM रेखा का कमाल

दरअसल राजधानी दिल्ली में तुरंत CM बनने के कुछ ही दिनों बाद CM रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद शाह ने इस ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ को दिल्ली में भी चलाने की इजाजत दी। वहीँ अब राजधानी दिल्ली में भी इसी का असर देखने को मिला है। जिसके चलते बताया जा रहा है कि,महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ दिल्ली पुलिस द्वारा हाल ही में जारी किए गए 2025 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के आंकड़ों के अनुसार छेड़खानी के मामलों में 38% और रेप के मामलों में 19% की कमी आई है।

इस कट्टर मुस्लिम देश में मुसलमान ने की अगर दूसरी शादी…, मिलेगी ऐसी सजा, जिसे जानकर उड़ जाएंगे निकाह के नाम पर अय्याशी करने वालों के होश

जानिए क्या क्या हुए बदलाव

इतना ही नहीं बल्कि स्ट्रीट क्राइम और डकैती जैसी वारदातों में भी 25% से अधिक गिरावट देखी गई है। वहीँ आपको बता दें, 2024 के मुकाबले 2025 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कुल मिलाकर कमी आई है। बलात्कार के मामले 455 से घटकर 370 रह गए हैं, वहीं छेड़छाड़ के मामले 1,925 से घटकर 1,199 रह गए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली पुलिस और सरकार की संयुक्त रणनीति काम कर रही है। इसके अलावा हत्या और हत्या के प्रयास में भी कमी आई है। 2023 में हत्या के 115 मामले थे, जो 2025 में घटकर 107 रह गए। वहीं, हत्या के प्रयास के मामलों में 17.2% की कमी आई है।

नेपाल हिंसा के बाद बिहार में क्यों बढ़ा तनाव? भारत के लोगों को झेलनी पड़ रहीं ऐसी ऐसी परेशानियां, हालत जानकर निकल पड़ेंगी चीखें

Tags:

CM Rekha Guptadelhi news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue