इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Russia-Ukraine War : जैसा की आप जानते ही हैं कि रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध को लगभग 37 दिन हो गए हैं। जहां रूस यूके्रन को हराकर कब्जे का पूरा प्रयास कर रहा है वहीं यूक्रेन भी रूस को मुंह तोड़ जबाव दे रहा है। युद्ध अब थमने की बजाय और अधिक तेज होता जा रहा है।
Russia-Ukraine War
रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगया है कि उसने उसके देश में घुसकर हमला किया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन ने उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर तेल डिपो पर अटैक किया है। Russia-Ukraine War
रूस ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब एक्सपर्ट्स ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह खुद अपने इलाकों पर कुछ अटैक दिखावे के लिए करा सकता है और यूक्रेन पर आरोप लगा सकता है। जबकि एक रूसी अधिकारी याकेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलिकाप्टरों के जरिए यह अटैक किया गया है।
यूक्रेन ने अब तक रूस के इस दावे को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि रूस के दावे पर पश्चिमी देश सवाल उठा रहे हैं। दरअसल बीते सप्ताह देश से निर्वासन झेल रहे रूसी राजनेता ने दावा किया था कि पुतिन सरकार खुद ही रूस के कुछ शहरों में हमले करा सकती है।
इसके जरिए वह यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि यूक्रेन ने आक्रामकता दिखाते हुए उसके इलाके में हमला किया है और ऐसे में उसका यूक्रेन पर अटैक करना गलत नहीं है। इलिया पोनोमारेव ने दावा किया था कि रूस अपनी ही केमिकल और वेपन फैक्ट्रियों में अटैक कर सकता है। इसमें नागरिकों की भी मौत हो सकती है।
यूक्रेन ने रूस की सेनाओं से दो इलाकों का कब्जा छुड़ाने की बात कही है। यूक्रेन का कहना है कि उसने रणनीतिक तौर पर अहम स्लोबोडा और लुकाशिवका गांवों पर कब्जा जमा लिया है। ये गांव रणनीतिक रूप से अहम हैं और सप्लाई रूट के बीच में पड़ते हैं।
जानकारी अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के जरिए यूके्रन में सैनिकों को भेजना तेज कर दिया है। इसके अलावा रूस का मुख्य फोकस डोनबास इलाके पर कब्जा जमाने पर है। इसी के चलते माना जा रहा है कि रूस की कोशिश यूके्रन को कोरिया की तरह दो टुकड़ों में बांटने पर है। Russia-Ukraine War
Read More : Oil And Gas Face In World तेल और गैस के आने वाले संकट का समाना
Read Also : Urinary Tract Infection In Summer गर्मियों में बड़ जाता है मूत्राशय का यह संक्रमण
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Read more: Brain Fog Disease ज्यादा सोचने से हो सकता है ब्रेन फॉग