Hindi News / Delhi / Sanjay Singh Case Aap Mps Troubles Are Not Ending Court Extended His Custody For So Many Days

Sanjay Singh Case: AAP सांसद की नहीं थम रही मुश्किलें, कोर्ट ने इतने दिन के लिए बढ़ाई हिरासत

India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Singh Case: आम आदमी पार्टी के संसद संजय सिह की मुश्किले थमने का नाम ही नहीं ले रही। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Singh Case: आम आदमी पार्टी के संसद संजय सिह की मुश्किले थमने का नाम ही नहीं ले रही। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

क्या है पूरा मामला

संजय सिंह ने गिरफ्तारी और ईडी के खिलाफ याचिका डाली थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। बता दें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली नीति में कथित घोटाले के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के जांच के दौरान आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 5 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

जिसके बदा कोर्ट ने संजय सिंह को पहले 10 अक्टूबर तक और फिर 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया। वहीं ईडी रिमांड का समय खत्म होते हीं संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसके बाद संजय सिंह ने इसे चुनौती देते हुए 13 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। आज उसे भी खारिज कर दिया गया।

तीन नेताओं की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहली गिरफ्तारी सत्येंद्र जैन की हुई। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी गिरफ्तार हुएं। बता दें कि तीन के तीनों ही नेता फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।

 

Tags:

aapAAP mpRouse Avenue Courtsanjay singhसंजय सिंह

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue