होम / Surajkund Mela : पर्यटन विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है : केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट

Surajkund Mela : पर्यटन विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है : केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 2, 2022, 7:08 pm IST
  • हरियाणा ने देश ही नहीं दुनिया को एक बड़ा मौका दिया

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Surajkund Mela : केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सूरजकुंड मेले के माध्यम से पर्यटन विभाग का “देखो अपना देश ” का नारा चरितार्थ हो रहा है। यहां हमें अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों की संस्कृति, सभ्यता व कला को देखने का भी मौका मिल रहा है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की बड़ी चौपाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रिदम आफ इंडिया माटी बानी के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन ही एक ऐसा क्षेत्र है जो विभिन्न संस्कृति को जोड़ता है। हमारी बोली व भाषा भले ही अलग हो, लेकिन हम सबका लक्ष्य एक ही है। Surajkund Mela

देश में बहुत से ऐतिहासिक स्थल मौजूद Surajkund Mela

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से देखो अपना देश कार्यक्रम चलाया है ताकि हमारी युवा पीढ़ी हमारे देश को सही तरीके से जान सके। देश में बहुत से ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनका विशेष सांस्कृतिक महत्व है। इस संस्कृति को जानने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी है। Surajkund Mela

केन्द्रीय पर्यटल मंत्री ने मेले के आयोजन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देते हुए कहा कि इस मेले में हरियाणा सरकार ने देश ही नहीं दुनिया को एक बड़ा मौका दिया है, जो ऐतिहासिक कार्य है। कला एवं संस्कृति के मामले में हरियाणा विश्व स्तर पर मशहूर है। Surajkund Mela

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में दुनिया की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच मिलता है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि संस्कृति का इसी तरह मेल मिलाप होता रहे। Surajkund Mela

Read More : Wheat Arrival In Punjab : पंजाब की मंडियों में गेंहू की आवक शुरू, 24 घंटे में किया विभाग ने भुगतान

Read More :  6th April BJP Foundation Day : प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल माध्यम से भाजपा कार्यकतार्ओं को करेंगे संबोधित

Also Read : Liquor Discount In Delhi : अब दिल्ली में शराब के एमआरपी पर मिल सकेगी 25 प्रतिशत तक की छूट, जानिए अबकारी विभाग की शर्तें

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT